अमरावती। सत्ता हाथ से जाते ही आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। इस बीच राजधानी अमरावती में निर्माणाधीन वाईएसआर कांग्रेस के दफ्तर पर चंद्रबाबू नायडू का बुलडोजर चल गया है। वहीं YSRCP प्रमुख जगन मोहन रेड्डी ने सीएम पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया है।
दरअसल गुंटूर जिले के ताड़ेपल्ली में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के कार्यालय के निर्माण को नगर निगम के अधिकारियों ने शनिवार तड़के ध्वस्त कर दिया। बताया जाता है कि यह निर्माण अवैध था। मंगलागिरी-ताडेपल्ली नगर निगम के अधिकारियों ने शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे निर्माणाधीन इमारत पर बुलडोजर चला दिया।
इमारत को ध्वस्त करने से पहले कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने नोटिस जारी किया था। YSRCP ने नोटिस को चुनौती देते हुए शुक्रवार को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। पार्टी प्रवक्ता ने दावा किया कि अदालत ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाने का आदेश दिया है और पार्टी के वकील ने सीआरडीए कमिश्नर को भी इसकी जानकारी दी है।
सीआरडीए और एमटीएमसी के मुताबिक YSRCP का कार्यालय सिंचाई विभाग की जमीन पर बनाया जा रहा था। आरोप है कि जगन मोहन रेड्डी सरकार के दौरान जमीन को सस्ते दामों पर लीज पर दिया गया था। यह भी आरोप है कि सीआरडीए और एमटीएमसी से मंजूरी लिए बिना निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था। जगन मोहन रेड्डी ने नई टीडीपी नीत सरकार की कार्रवाई की निंदा की है। ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू बदले की भावना से काम कर रहे हैं।
Compiled by up18News
- सच्चाई, सेवा और ईमानदारी की राह पर चलने का मिला प्रतिफल: आगरा में पंजाबी सभा के मीडिया प्रभारी सम्मानित - August 15, 2026
- विभाजन के दर्द और विस्थापित परिवारों के त्याग को याद कर भावुक हुए लोग: पंजाबी सभा आगरा महानगर की अनूठी पहल - August 15, 2026
- आगरा जिला कारागार में स्वतंत्रता दिवस पर अनूठी पहल: समाजसेवी पुष्कल गुप्ता के सहयोग से तीन सिद्धदोष बंदी हुए रिहा - August 15, 2026