नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी-नेट परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की है। प्रथम दृष्टया गड़बड़ी के संकेत मिलने के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया है।केंद्र सरकार ने परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका के चलते मामले की जांच सीबीआई को सौंपी है।
मेडिकल इंट्रेंस परीक्षा रिजल्ट का विवाद अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है कि शिक्षा मंत्रालय ने यूजीसी-नेट परीक्षा को भी रद्द करने का एलान किया है। शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूजीसी-नेट परीक्षा नए सिरे से आयोजित की जाएगी। सरकार के मुताबिक परीक्षा में गड़बड़ी के मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जा रही है।
शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, एनटीए ने यूजीसी-नेट परीक्षा 18 जून, 2024 को देश के भिन्न शहरों में दो चरणों में ओएमआर (पेन और पेपर) मोड में आयोजित की थी। 19 जून यानी आज को परीक्षा के लिए गृह मंत्रालय के तहत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) की राष्ट्रीय साइबर अपराध खतरा विश्लेषण इकाई से कुछ इनपुट मिले। इन जानकारियों से प्रथम दृष्टया संकेत मिला कि परीक्षा की सत्यनिष्ठा से समझौता किया गया होगा।
बयान में कहा गया कि परीक्षा प्रक्रिया की उच्चतम स्तर की पारदर्शिता और पवित्रता सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा मंत्रालय ने फैसला लिया है कि यूजीसी-नेट जून2024 परीक्षा रद्द की जाए। एक नए सिरे से परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसके लिए जानकारी अलग से साझा की जाएगी। इसके साथ ही मामले की गहन जांच के लिए मामलों को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपा जा रहा है।
- ’दुनिया लॉजिक से चलती है, मैजिक से नहीं’: वास्तु और ज्योतिष के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. खोजा को मिला प्रतिष्ठित गुजराती ब्राइट अवॉर्ड - October 9, 2026
- जिसे कभी पूरी पीढ़ी ने माना भगवान राम, अब वही निभाएंगे उनके पिता का किरदार: ‘रामायणम्’ में अरुण गोविल का राजसी अवतार - October 9, 2026
- आगरा के गांव गुतीला में सबमर्सिबल के पानी पर छिड़ा विवाद, महिलाओं के बीच हाथापाई और मारपीट का वीडियो वायरल - October 9, 2026