आगरा भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। दिन शुरू होते ही धूप शरीर जला रही है। आलम ये है कि शाम को गर्म हवा से राहत नहीं मिलती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार अगले दिन तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पूरे दिन आग बरसी अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री से ल्सियस दर्ज किया गया .
रात तपती रही तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया मौसम विभाग के पूर्वानु मान विभाग के अनुसार अगले तीन दिन गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
सुबह 8 बजे से चुभने वाली धूप ने लोगों को परेशान किया दोपहर को तापमान 46 को पार कर गया गर्मी के कारण लोग बेहाल रहे। कूलर भी ठंडी हवा नहीं फेंक पा रहे थे। ताज महल आगरा किला सिकंदरा स्मारकों पर पर्यटकों की संख्या कम रही जो पर्यटक ताजमहल देखने पहुंचे उनका गर्मी से बुरा हाल हो गया संगमरमर के कारण कई सैलानियों की तबीयत बिगड़ी।
दोपहर में बाजारों में सन्नाटा छाया रहा शाम सात बजे के बाद भी तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई थी अगले तीन दिन तक हीट वेव रहेगी रात के तापमान में भी इजाफा होने केआसार हैं। मौसम विभाग ने लू का अलर्ट किया है। दिन में लू चलेगी
रिपोर्टर – राजकुमार मीना
- राम मंदिर चढ़ावा मामला: QR कोड वाला दान बक्सा अविनाश शुक्ला के घर कैसे पहुंचा? SIT के रडार पर मंदिर ट्रस्ट के जिम्मेदार - July 2, 2026
- Agra News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन सेवा भाव से मनाया, कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण और मिष्ठान वितरण - July 2, 2026
- आगरा भाजपा महानगर कार्यकर्ता सम्मेलन में गरजे सुधांशु त्रिवेदी, कहा- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान ही हमारा मार्गदर्शक - July 2, 2026