आगरा: भीषण गर्मी पर्यटकों पर कहर बनकर टूट रही है। मौसम विभाग ने लू का अलर्ट भी जारी कर रखा है । इस भीषण गर्मी और लू के कारण पर्यटकों की जान पर बन आई है। ताजमहल देखने आए नेपाल के एक पर्यटक की लू लगने से मौत हो गई। तो वही उनके 10 साथियों की हालत खराब हो गई जिसमें से दो का इलाज के लिए फतेहाबाद रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर है और आईसीयू में भर्ती हैं।
थानाध्यक्ष नीलम राणा ने बताया कि नेपाल से 11 जून को 40 लोगों का जत्था भारत भ्रमण के लिए निकला था। इसमें अधिकांश उम्रदराज हैं। मथुरा-वृंदावन में दर्शन करने के बाद जत्था करीब तीन बजे ताजमहल पहुंचा। इनकी बस पश्चिमी गेट पार्किंग पर खड़ी की। इसमें नेपाल के मधेश प्रदेश निवासी फेकन खत्बे (75) को गोरखपुर में लू लग गई थी, तब से उनका स्वास्थ्य खराब था।
ताजमहल पहुंचने पर वो स्वास्थ्य खराब होने के कारण बस में ही बैठे रहे। इनके पास एक-दो साथी भी रह गए। करीब 5 बजे इनकी बस में ही मौत हो गई। इस पर इनके साथी चीख-पुकार करने लगे। डिस्पेंसरी से चिकित्सकीय टीम मौके पर बुलाई। इन्होंने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। उसके बाद कानूनी कार्यवाही कर शव को एसएन मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम गृह भेज दिया लेकिन वहा पर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
इनके साथ आए 10 साथी की ताजमहल में भ्रमण के दौरान गर्मी से हालत खराब हो गई। चक्कर और घबराहट होने लगी। दो बेहोश हो गए। ताजमहल पर मौजूद चिकित्सकीय टीम के इलाज से 8 की हालत सामान्य हो गई। दो पर्यटक सुंदरानी और उपेंद्र चौधरी को फतेहाबाद रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से सुंदरानी की हालत गंभीर है और आईसीयू में भर्ती हैं। उपेंद्र चौधरी की हालत में सुधार हो गया है और सामान्य वार्ड में भर्ती हैं।
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026