नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से हो रहे सिलसिलेवार आतंकी हमलों को देखते हुए प्रशासन अब एक्शन मोड में आ गया है। सूत्रों की माने तो मोदी सरकार ने आतंकियों के खात्मे को लेकर खाका तैयार कर लिया है। पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
दरअसल जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुई आतंकी घटनाओं के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अन्य अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान पीएम मोदी को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा हालात की पूरी जानकारी दी गई और उन्हें आतंकवाद विरोधी प्रयासों से अवगत कराया गया। पीएम मोदी ने बैठक में आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। प्रधानमंत्री ने आतंकी हमलों को लेकर अमित शाह और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मिले और उनसे बात की। मोदी ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की तैनाती और रणनीति के बारे में जानकारी ली। एलजी मनोज सिन्हा ने प्रधानमंत्री को जम्मू-कश्मीर के ताजा हालात के बारे में अवगत कराया।
बता दें कि पिछले 4 दिनों में जम्मू-कश्मीर में चार जगहों रियासी, कुठा और डोडा जिले में आतंकी हमले हुए हैं। इन आतंकी हमलों में 9 लोगों और एक सुरक्षाकर्मी की जान चली गई। इसके अलावा कई सुरक्षाकर्मी और अन्य लोग घायल भी हुए हैं।
डोडा जिले में हुए आतंकी हमलों के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को चार आतंकियों के स्केच जारी किए। इसके साथ ही इन आतंकियों की सूचना देने पर इनाम की भी घोषणा की गई है। पुलिस ने इन आतंकियों की पुख्ता सूचना देने वाले को 20 लाख रुपये (प्रत्येक को 5 लाख रुपये) का इनाम देने की भी घोषणा की।
Compiled by up18 News
- राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा हमला, बोले- मुझे नहीं पता कि वे भारत के भविष्य को माफ करने वाले कौन होते हैं… - August 5, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख: यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षा में 33 प्रश्न गलत पाए जाने पर सचिव और परीक्षा नियंत्रक तलब - August 5, 2026
- 4,200 करोड़ की लागत से बने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर उद्घाटन के 20 दिन के भीतर सड़क धंसने की पांच घटनाएं, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल - August 5, 2026