उत्तर प्रदेश सरकार ने चुनाव के बाद आईएएस अफसरों के तबादले शुरू कर दिए हैं। लंबे समय से नियुक्ति विभाग में तैनात धनंजय शुक्ला को सरकार ने हटा दिया है। उन्हें अब अपर आयुक्त राज्यकर के पद पर तैनाती दी गई है। अभी तक वह विशेष सचिव नियुक्ति के पद पर कार्यरत थे।
वहीं, विजय कुमार को विशेष सचिव नियुक्ति बनाया गया है। इससे पहले विजय कुमार विशेष सचिव खनन थे। बता दें कि, लोकसभा चुनाव के बाद ये ये बड़ा फेरबदल किया गया है। कहा जा रहा है कि, जल्द ही और बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
ताकतवर नौकरशाह में होती थी गिनती
धनंजय शुक्ला को उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक महकमे में ताकतवर नौकरशाह के रूप में गिना जाता रहा है। वे सरकार के करीबी प्रशासनिक अधिकारियों का रुतबा रखते थे। नियुक्ति विभाग के विशेष सचिव के तौर पर उनकी नियुक्ति थी। इस कारण सीएम योगी आदित्यनाथ के करीबी होने की भी चर्चा थी।
Compiled by up18News
- Agra News: आंबेडकर विवि की मार्कशीट पर ‘जाति’ देख भड़के छात्र, निजता के उल्लंघन का आरोप लगाकर खोला मोर्चा - March 23, 2026
- Agra News: फतेहपुर सीकरी की दूरा गौशाला में कोहराम, मृत गौ वंश की संख्या बढ़कर हुई 21, जहर की आशंका से विभाग में हड़कंप - March 23, 2026
- लोहिया जयंती पर आगरा में सेवा का महाकुंभ: 2900 मरीजों की जांच, 245 का होगा निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन - March 23, 2026