उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने सो रहे मजदूर के मुंह पर पेशाह कर दिया। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आरोप है कि मजदूर दोपहर का खाना खाकर सो रहा था। उसे जगाने के लिए आरोपी ने उसके मुंह पर पेशाब कर दिया। पीड़ित के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित मजदूरी करता है और काम करने के बाद सो रहा था. आरोप है कि उसे उठाने के लिए आरोपी संजय मौर्या ने पीड़ित राजकुमार रावत के ऊपर पेशाब कर दिया. हालांकि इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस में की गई है जिसके बाद पुलिस कार्रवाई का दावा कर रही है.
जानकारी के मुताबिक दुबग्गा थाना क्षेत्र के चंदिया खेड़ा के पास पीड़ित राजकुमार रावत अपने परिवार के साथ रहता है और पास में मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता है. वो दिन में गिट्टी उठाने का काम करता है.
घटना के दिन पीड़ित खाना खाकर दोपहर में सो रहा था. इस पर आरोपी संजय मौर्या ने उसे उठाने के लिए उसके मुंह पर पेशाब कर दिया और उसका वीडियो भी बनाया. उस वीडियो को उसने दूसरे लोगों को फॉरवर्ड भी कर दिया.
इसके बाद पीड़ित के परिजनों ने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है. डीसीपी (पश्चिम जोन) दुर्गेश कुमार के मुताबिक इस मामले की जानकारी मिली है और इसके वीडियो के आधार पर पीड़ित परिवार ने तहरीर दी है.
उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी जिसके बाद आरोपी की गिरफ़्तारी की जाएगी. पीड़ित परिवार मज़दूरी करता है और दुबग्गा इलाके में रहता है. बता दें कि बीते साल जुलाई महीने में मध्य प्रदेश के सीधी में ऐसी ही एक वारदात का वीडियो सामने आया था. आरोपी प्रवेश शुक्ला ने आदिवासी शख्स दशमत रावत पर पेशाब कर दिया था. रावत ने बाद में कहा था कि यह घटना 2020 में उसके साथ हुई थी
#ViralVideo दो वक्त की रोटी कमाने निकले मजदूर को खाना खाने के बाद दोपहर में थकावट से नींद आ गयी, गरीब मजदूर के मुंह पर युवक ने किया पेशाब, लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र स्थित छन्दोईया खेड़ा का पूरा मामला @lkopolice pic.twitter.com/OQ1JnewvY7
— princy sahu (@princysahujst7) June 3, 2024
Compiled by up18news
- ताजमहल के फाउंटेन में स्विमिंग पूल की तरह उतरता दिखा युवक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल - September 27, 2026
- आगरा में दो अलग-अलग हादसे: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, वहीं पिनाहट में बरामदा गिरने से दर्जनभर लोग घायल - September 27, 2026
- हिन्दी दिवस पर मेधावियों का भव्य सम्मान, आगरा पब्लिक स्कूल में 18 मेधावी छात्र और 5 हस्तियां सम्मानित - September 27, 2026