आगरा: दिल्ली से मैनपुरी के लिए ऑटो रिक्शा से निकला परिवार थाना सिकंदरा क्षेत्र में हाईवे पर सोमवार की तड़के हादसे का शिकार हो गया। अरसैना के पास पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी। दुर्घटना में पिता, पुत्र और पुत्री की मौके पर ही मृत्यु हो गई। महिला के साथ उनका एक बेटा और बेटी घायल हो गए। तीनों को यहां एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, दिल्ली के नागलोई में लक्ष्मी पार्क के रहने वाले 35 वर्षीय नीलेश कुमार पाल पत्नी सुधा और चार बच्चों के साथ अपनी ससुराल मैनपुरी के लिए जा रहे थे। सोमवार तड़के 4.30 बजे वे जैसे ही सिकंदरा क्षेत्र के अरसैना के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों और पुलिस ने ऑटो रिक्शा से घायलों को बाहर निकाला। तब तक नीलेश, उनके 12 वर्षीय बेटे हर्ष और नौ वर्षीय बेटी गुरप्रीत की मृत्यु हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद ऑटो रिक्शा सवार पिता और बेटी-बेटा छिटक कर सड़क पर गिरे। उनका सिर फट गया था। तीनों की मौके पर मौत हो गई। नीलेश की पत्नी सुधा, 14 वर्षीय बेटी देवकी और नौ वर्षीय जुड़वां बेटे सुशांत को घायलावस्था में एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। सुधा की हालत गंभीर है।
थाना प्रभारी सिकंदरा नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि ऑटो रिक्शा में टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- अमरनाथ यात्रा 2026 की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की उच्च स्तरीय बैठक, सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा की रणनीति - June 12, 2026
- आगरा: डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालकों का बिगुल, दीक्षांत समारोह के बहिष्कार और आंदोलन का ऐलान - June 12, 2026
- Agra News: कोर्ट की सख्ती के आगे झुकी पुलिस, वारंटी महिला को ‘थर्ड डिग्री’ देने वाले 4 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज - June 12, 2026