मुंबई: न्यूजेन सॉफ़्टवेयर यह जागतिक लेवल पर लो-कोड डिजिटल ट्रांसफ़ॉर्मेशन प्लेटफ़ॉर्म के अग्रणी प्रदाता है, जो की लुम्यन के लॉन्च की घोषणा करने के लिए उत्साहित है। यह बैंकिंग क्षेत्र के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया, अभूतपूर्व परिवर्तन लाने वाला जेन ए आई संचालित हाइपर-पर्सनलाइज़ेशन प्लेटफ़ॉर्म है। इस अभिनव विकास की वजह से ज्ञान/ जानकारी का यह प्लेटफ़ॉर्म दुनिया भर के बैंकों के लिए लाभप्रदता बढ़ाने और ग्राहक अनुभव में उल्लेखनीय सुधार करने के लिए तैयार है।
न्यूजेन सॉफ़्टवेयर के सीईओ वीरेंद्र जीत ने लॉन्च पर टिप्पणी की है की “लुम्यन” सिर्फ़ एक व्यक्तिगत एआई प्लेटफ़ॉर्म नहीं है; बल्कि यह अधिक वैयक्तीकृत प्लेटफ़ॉर्म है, जो जेन एआई क्षमताओं से भरपूर है। इसका मतलब है कि लुम्यन वास्तविक समय में ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं, व्यवहारों और जीवन के चरणों को समझकर और उनके अनुकूल बनकर पारंपरिक वैयक्तिकरण से आगे निकल जा रहा है।
न्यूजेन सॉफ़्टवेयर और एआई के प्रमुख राजन नगीना ने कहा है की, “हमें अपने पोर्टफोलियो में लुम्यन को शामिल करके बहुत खुशी हो रही है। ग्राहकों के व्यवहार और प्राथमिकताओं से कार्रवाई योग्य जानकारी प्राप्त करने की इस प्लेटफ़ॉर्म की क्षमता बैंकिंग और अत्याधुनिक तकनीक में न्यूजेन की विशेषज्ञता का प्रमाण है। लुम्यन ग्राहकों की भागीदारी को काफ़ी हद तक बढ़ाएगा और व्यवसाय के विकास को बढ़ावा देगा।
न्यूजेन का लुम्यन लगातार विकसित हो रहे बाजार में प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए एक शक्तिशाली टूल प्रदान करता है, जो बैंकों के अपने ग्राहकों के साथ किस तरह से संपर्क करते है उस तरीके को फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार है।
-up18news/अनिल बेदाग
- ’संस्कार’ धारावाहिक समीक्षा: बिखरते पारिवारिक रिश्तों के बीच के.सी. और राजेश बोकाडिया की शानदार और भावुक कर देने वाली प्रस्तुति - October 29, 2026
- ’संस्कार’ धारावाहिक समीक्षा: बिखरते पारिवारिक रिश्तों के बीच के.सी. और राजेश बोकाडिया की शानदार और भावुक कर देने वाली प्रस्तुति - October 29, 2026
- ’ओम: चैप्टर 1′ में साई पल्लवी का धाकड़ अवतार: खाकी वर्दी पहन IPS नित्या रेड्डी बन अन्याय के खिलाफ लड़ेंगी जंग - October 29, 2026