आगरा: रकाबगंज थाना क्षेत्र के साई की तकिया से नामनेर की ओर जाने वाली रोड पर एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और कानूनी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवा दिया। महिला का शव मिलने पर पुलिस ने आसपास के लोगों से वार्ता की साथ ही सड़क किनारे लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए लेकिन मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई।
पूरा मामला रकाबगंज थाना क्षेत्र के से जुड़ा हुआ है। साई की तकिया चौराहे से नामनेर की ओर जाने वाले रोड पर बैपटिस्ट प्राइमरी स्कूल का बोर्ड लगा हुआ है। इसके अंदर आवासीय कॉलोनी भी है एक घर में पुलिस ने पूछताछ भी की साथ ही वाहन जांच पड़ताल भी की क्योंकि शव उसी के आसपास खाली प्लॉट में मिला था। जानकारी के मुताबिक शव कई दिनों पुराना था श्वानों ने उसके चेहरे को नोच लिया था तो वही शरीर के कपड़े फटे हुए थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास जांच पड़ताल की और फिर शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवा दिया।
इस पूरे मामले को लेकर एसीपी सदर का कहना है कि महिला के शव मिलने की जानकारी हुई थी थाना पुलिस मौके पर पहुंची आसपास के लोगों से वार्ता की लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
- यूपी चुनाव 2027 से पहले वैश्य समाज का शक्ति प्रदर्शन: लखनऊ में होगा ‘महाकुंभ’, राजनीतिक दलों से मांगेंगे हिस्सेदारी - July 5, 2026
- आगरा में नई ट्रैफिक गाइडलाइन: सोमवार से एमजी रोड पर लागू होगा नया प्लान, दिल्ली गेट से हरीपर्वत तक चारपहिया वाहनों की नो-एंट्री - July 5, 2026
- आगरा में अवैध बस अड्डों पर प्रशासन का ‘कड़ा प्रहार’: टीपी नगर पुल के नीचे से हटवाईं बसें, कई वाहनों को किया सीज - July 5, 2026