हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। चुनाव आयोग में जमा कराए गए शपथ पत्र के जरिए कंगना की आय की जानकारी सामने आई है। नामांकन पत्र के साथ दाखिल हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति का पूरा ब्यौरा दिया है।
कंगना ने जानकारी दी कि उनके पास कुल 91 करोड़ 50 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति है। इसमें कुल 28.73 करोड़ की चल संपत्ति और 62.92 करोड़ की अचल संपत्ति है। कंगना के एलआईसी की 50 पॉलिसी ले रखी हैं। कंगना ने दस-दस लाख रुपए मूल्य की ये पॉलिसी चार जून, 2008 को ली हैं। इसमें 10-10 लाख की 49 पॉलिसी और 5 लाख रुपए की एक पॉलिसी शामिल हैं। कंगना ने 1.20 करोड़ रुपए का कैपिटल इनवेस्टमेंट भी किया है।
कंगना के पास करोड़ों के हीरे और सोना
कंगना ने अपने चुनाव हलफनामे में बताया है कि वो 12वीं पास है। कंगना के पास सोने-चांदी के गहनों की भी भरमार है। उनके पास इस समय 6 किलो से ज्यादा सोना है। इस सोने की कीमत पांच करोड़ रुपए बताई गई है। कंगना के पास 3 करोड़ रुपये के हीरे भी है। इसके अलावा उनके पास 50 लाख मूल्य की साठ किलो चांदी भी है।
महंगी गाड़ियों से लेकर स्कूटर तक
कंगना महंगी गाड़ियों की भी शौकीन है। इस समय उनके पास दो मर्सिडीज कारे हैं। उनके पास 58 लाख की मर्सिडीज बेंज और 3.91 करोड़ की मर्सिडीज मेबैक है। इसके अलावा उनके पास 98 लाख रुपए की बीएमडब्ल्यू कार और 53 हजार रुपए का एक वेस्पा स्कूटर भी है। यही नहीं, कंगना ने अपने सगे संबंधियों को भी करोड़ों रुपए ऋण के रूप में दे रखे हैं।
-एजेंसी
- अमन-चैन की दुआ और लंगर: ख्वाजा उस्मान-ए-हारुनी के कुल शरीफ पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़ - March 26, 2026
- Agra News: कुंडोल में घर-घर पहुँची आयुष्मान टीम; कार्ड बनाने में आ रही दिक्कतों का मौके पर किया समाधान - March 26, 2026
- योगी सरकार का ‘ऑपरेशन क्लीन’: जल जीवन मिशन में बड़ी कार्रवाई, 12 इंजीनियर निलंबित, 26 पर गिरी गाज - March 26, 2026