राष्ट्रीय महिला आयोग की चीफ रेखा शर्मा ने कहा है कि महिला आयोग ने स्वाति मालीवाल के मामले में स्वतः संज्ञान लिया है. रेखा शर्मा ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “हम ने उसी दिन मामले पर स्वतः संज्ञान लिया. मैंने स्वाति मालीवाल को भी कहा कि वो बाहर आएं और शिकायत दर्ज करवाएं.” “उन्हें शायद सदमा लगा था. कोई उम्मीद नहीं कर सकता कि अपने ही घर एक राज्यसभा सांसद की मार पिटाई हो जाए. वो हमेशा महिलाओं की आवाज़ उठाती रही हैं.”
रेखा शर्मा ने कहा, “मैंने उन्हें कहा कि मैं तुम्हारे साथ हूं. जब उन्हें लगा कि वो बात कर सकती हैं तो उन्होंने पुलिस से बात की. एफआईआर दर्ज हो गई है.” “एफआईआर के साथ चार्ज भी दर्ज हो गए हैं. आज उनका (स्वाति मालीवाल) का मेडिकल भी करवाया गया है.”
दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री आवास पर 14 मई को हुई ‘घटना’ को लेकर कहा है कि “उन्होंने पुलिस को अपना बयान दे दिया है.” 14 मई की इस घटना को लेकर दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपना पक्ष रखा. गुरुवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था. मेरे साथ हुई घटना पर मैंने पुलिस को अपना स्टेटमेंट दिया है. मुझे आशा है कि उचित कार्रवाई होगी.”
-एजेंसी
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026