लखनऊ। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 14 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने राजधानी लखनऊ में मतदान किया। मतदान करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मायावती ने सभी राजनीतिक दलों से विकास और लोगों के कल्याण के मुद्दों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।
बसपा मुखिया मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को नेशनल कोआर्डिनेटर पद से हटाए जाने के सवाल पर भी बयान दिया। मायावती ने कहा कि वह इस बारे में एक्स पर बता चुकी हैं और अब इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहती हैं। बता दें कि मायावती लखनऊ में वोट डालने वाली पहली राजनीतिक नेताओं में से थीं। मायावती ने सुबह 7 बजे मतदान किया।
बसपा मुखिया मायावती ने कहा कि मैंने मतदान कर दिया है। मैं सभी मतदाताओं से अपील करती हूं कि मतदान जरूर करें। मैं सभी राजनीतिक दलों से कहना चाहती हूं कि उनको जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
बता दें कि लोकसभा चुनाव में पांचवें चरण में 14 लोकसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच आज वोटिंग हो रही है। इसमें 2.71 करोड़ मतदाता 144 प्रत्याशियों के भाग्य का निर्णय करेंगे। 144 में 13 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं।
- आगरा में 8वें ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य आगाज: 15 से अधिक देशों की फिल्मों की होगी निःशुल्क स्क्रीनिंग - November 16, 2026
- हेल्प आगरा की आपातकालीन सेवाओं को मिली बड़ी मजबूती, जेके सीमेंट ने भेंट की आधुनिक एम्बुलेंस; सोलर प्लांट के लिए ₹5 लाख का आर्थिक सहयोग - November 16, 2026
- आगरा के एमजी रोड पर स्थापित होगी महाराणा राणा सांगा की भव्य अश्वारोही प्रतिमा; 17 नवंबर को होगा भूमि पूजन - November 16, 2026