ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के काफिले का एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर आ रही है. बचाव टीम हेलीकॉप्टर तक पहुंच रही है. बताया जा रहा है कि ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के काफिले में तीन हेलीकॉप्टर थे, इनमें से एक ही हार्डलैंडिंंग हुई है. ईरान की न्यूज एजेंसी के मुताबिक हादसे में इब्राहिम रईसी पूरी तरह सुरक्षित हैं.
बताया जा रहा है कि ईरानी राष्ट्रपति के साथ हेलीकॉप्टर में तबरीज़ के शुक्रवार की प्रार्थना के इमाम सैय्यद मोहम्मद-अली अल-हाशेम और विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन भी थे।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, हार्ड लैंडिंग की घटना के बाद बचावकर्मी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी सहित एक दल तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, घटना के दौरान हेलीकॉप्टर के साथ क्या हुआ, घटना में कोई हताहत है कि नहीं, उसमें कौन-कौन सवार था, इस पर तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना के संबंध में समाचार एजेंसियों ने अलग-अलग स्पष्टीकरण पेश किए हैं।
Compiled by up18news
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026