आगरा के जिला अस्पताल के सीएमएस इस समय हैकर्स की गिरफ्त में आ गए हैं। हैकर्स ने उनका फोन हैक कर लिया है और उनके फोन नंबर से आगरा के साथ-साथ अन्य राज्यों में अनजान लोगों को मिस कॉल की जा रही है। इसकी जानकारी होने पर सीएमएस आगरा ने साइबर क्राइम में जाकर शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही अपने बैंक अकाउंट में स्टॉप पेमेंट लगवाने के साथ-साथ अधीनस्थों को भी इसकी जानकारी दे दी है जिससे उनके नंबर से किसी भी तरह की डिमांड की जाए तो उसे पूरा ना करें।
पूरा मामला आगरा के जिला अस्पताल से जुड़ा हुआ है। सीएमएस राजेंद्र अरोरा का फोन किसी हैकर्स ने हैक कर लिया है। पिछले दो दिनों से उनके नंबर से आगरा के साथ-साथ अन्य राज्यों के लोगों को मिस कॉल की जा रही है। अन्य राज्यों से जब कॉल आ रहे हैं तो उन्हें पता चल रहा है कि आपके फोन से मिस कॉल आई है जबकि उन्होंने किसी को भी कोई मिस कॉल नहीं की है।
सीएमएस आगरा को लगा कि उनका फोन हैक हो गया है तो उन्होंने तुरंत आगरा साइबर क्राइम पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल साइबर क्राइम पुलिस ने उनकी कॉल फॉरवर्डिंग को रिजेक्ट कर दिया है लेकिन मिस कॉल का सिलसिला अभी भी जारी है। सीएमएस आगरा में शिकायत पत्र देकर हैकर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फोन हैक होने के बाद सीएमएस आगरा भी सकते में नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि वह जिस पद पर है, वह अत्यंत महत्वपूर्ण है अगर उनके फोन से किसी भी अनजान व्यक्ति को फोन करके कोई भी डिमांड की गई तो ठीक नहीं होगा। इसीलिए उन्होंने अधीनस्थों को भी अपने फोन हैक होने की जानकारी दे दी है और बैंक में भी स्टाप पेमेंट लगवा दिया है जिससे उनके अकाउंट से किसी भी तरह का ट्रांजैक्शन ना हो।
जिला अस्पताल के सभी कर्मचारी और अधिकारियों को भी इस नंबर के हैक होने की सूचना दे दी गई है और उनसे कहा गया है कि अगर इस नंबर से मिस कॉल आए और कोई भी डिमांड की जाए तो उसे पूरा ना करें।
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026