भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने आज सुबह 17 मई 2024 को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस्ड के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई एडवांस्ड के एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा स्थल का विवरण और समय शामिल होगा। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए आवेदक को आईआईटी जेईई एडवांस्ड लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
परीक्षा तिथि और समय
परीक्षा 26 मई 2024 को दो पालियों में- पेपर 1 सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जेईई एडवांस्ड परीक्षा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण
जेईई एडवांस्ड हॉल टिकट 2024 में निम्नलिखित विवरण उल्लिखित होंगे: उम्मीदवार का विवरण
रोल नंबर
रोल नंबर
आईआईटी जोन
केंद्र कोड
विकलांग व्यक्ति की स्थिति उम्मीदवारों का फोटो और हस्ताक्षर आवंटित परीक्षा केंद्र का नाम और पता जेईई एडवांस की तारीख और समय परीक्षा दिवस दिशानिर्देश
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
जेईई एडवांस्ड हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए चरणों का पालन कर सकते हैं:
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं। होमपेज पर जेईई एडवांस 2024 “एडमिट कार्ड” लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन के लिए पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करके
‘लॉगिन’ पर क्लिक करें। जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट जरुर ले लें।
-एजेंसी
- Agra News: रात के वक्त क्लीनिक में अकेले डॉक्टर को बनाया गया निशाना, सोने की चेन और मोबाइल लूटकर फरार हुए बदमाश - October 22, 2026
- महर्षि यूनिवर्सिटी के 7वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का बड़ा बयान: “गर्लफ्रेंड बनाओ तो शादी भी करो, कम उम्र में जिम्मेदारी से भागना गलत” - October 22, 2026
- ”राम ने यादव को मारा” और “मूर्खचंद यादव”: वायरल वोटर लिस्ट देख बिफरी सपा और कांग्रेस, आयोग से पूछे कड़े सवाल - October 22, 2026