Agra, Uttar Pradesh, India. भारतीय जनता पार्टी ने आगरा में जिला पंचायत की तरह ब्लॉक प्रमुख पद भी बाजी मारी है। 15 में से 13 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। आगरा महानगर के अंतर्गत आने वाले एत्मादपुर ब्लॉक से इति सिंह एवं खंदौली ब्लॉक से आशीष कुमार शर्मा को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। इनके सामने कोई अन्य नामांकन दाखिल करने ही नहीं आया। बरौली अहीर और जगनेर ब्लॉक में सपा और भाजपा के बीच 10 जुलाई को मतदान होना तय है।
कौन कहां से जीता
1- अकोला ( अनुसूचित जाति) राजू प्रधान
2- अछनेरा ( महिला) गायत्री देवी
3- खेरागढ़ ( सामान्य)अनिल सिकरवार
4- जैतपुर कलां ( ओ बी सी)राधा वर्मा
5- पिनाहट ( सामान्य) सत्यवीर सिंह भदौरिया
6- फतेहपुरसीकरी ( ओ बी सी महिला ) मंजू देवी
7- फतेहाबाद (ओ बी सी महिला) कमलेश गुर्जर की जगह उनकी देवरानी प्रियंका गुर्ज्जर लड़ीं
8- बाह ( सामान्य) लाल सिंह चौहान
9- बिचपुरी ( अनुसूचित जाति महिला) ममता दिवाकर
10 – शमसाबाद ( महिला) गिरजा देवी
11- सैंया ( सामान्य) मंजू त्यागी
12-एत्मादपुर से इति सिंह
13-खंदौली से आशीष शर्मा निर्विरोध जीते
इस अवसर पर एत्मादपुर भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने कहा कि एत्मादपुर विधानसभा की जनता को नमन करता हूँ जिसने अपना आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को दिया है। जिला पंचायत चुनाव में 7 में से 6 सीट जिताई। आज दोनों ब्लॉक्स में ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध जिताकर अभूतपूर्व आशीर्वाद दिया है। श्री महाजन ने कहा कि एत्मादपुर विधानसभा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद देता हूँ और आग्रह करता हूं कि जनता की सेवा में इसी प्रकार लगे रहे।

विधायक राम प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि अभूतपूर्व जीत के लिए में भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन और उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूँ। पार्टी ने सम्पूर्ण प्रदेश में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
इस अवसर पर महामंत्री डॉ. यादवेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, राजू परमार, मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र त्यागी, विश्वदीप सिंह, अजब सिंह, जिला पंचायत सदस्य विजय सिंह, अमरनाथ वाल्मीक, मानवेन्द्र सिंह, हरकपाल सविता, बब्बू चौहान, मुकेश गुप्ता, ललित शर्मा, ललित गौतम, जेडी शर्मा आदि उपस्थित रहे।
- Game on Your Terms with Confidence at Slots Palace Casino - September 9, 2026
- Lapalingo Casino – Zugangs Guide for New Players in Germany - September 8, 2026
- Exclusive and Rewards at Vegas Hero Casino in UK - September 8, 2026