उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में कुरकुरे न खिलाने पर नाराज पत्नी थाने जा पहुंची। पुलिस ने इस शिकायत को परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पत्नी को पांच रुपये वाले कुरकुरे खाने की आदत है।
रोज रोज पत्नी कुरकुरे मंगाती थी। उसकी इस आदत से पति परेशान हो गया था। दूसरी तरफ कुरकुरे न मिलने से नाराज पत्नी ने पुलिस से पति की शिकायत कर दी।
पुलिस ने इस मामले को परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया है। परिवार परामर्श केन्द्र में पति पत्नी की काउंसलिंग की गई। साथ ही अगली तारीख दे दी गई है। पति का आरोप है कि पत्नी डेली पति से फोन करके कुरकरे का पैकेट मंगाती थी।
एक दिन पति कुरकुरे का पैकेट लाना भूल गया। जिसकी वजह से पत्नी भड़क गयी। इसी बात पर दोनो के बीच झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि वह गुस्सा होकर मायके चली गई। डेढ़ महिने से मायके में ही है। हाल में ही पत्नी अपने पति की शिकायत लेकर थाने पहुंच गई।
-एजेंसी
- जौहर ट्रस्ट मामले में सपा नेता आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा, अजीमनगर थाने में दर्ज हुई नई एफआईआर - October 14, 2026
- यूपी में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का बड़ा मौका: 17 और 24 अक्टूबर को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप - October 14, 2026
- शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन सीएम योगी का बड़ा संदेश: कहा- “जब गांव की नारी होगी समृद्ध, तभी सशक्त बनेगा उत्तर प्रदेश” - October 14, 2026