आगरा। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ बबीता सिंह चौहान ने थाना जगदीशपुरा के अन्तर्गत बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के मामले में बुधवार को घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा पीड़िता के परिवार से जानकारी प्राप्त की।
बबीता चौहान थाना जगदीशपुरा भी पहुंची, जहां पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से सम्बन्धित प्रकरण के बारे में अब तक हुई कार्यवाही तलब की। उन्होंने कहा कि मासूम बच्ची के साथ हुई घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निन्दनीय है, यह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा तथा 15 दिन में दोषी को सजा की कार्यवाही होगी।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से कहा कि ऐसी घटनाओं में ससमय विवेचना, साक्ष्य संकलन कर ऐसी कार्यवाही व सजा सुनिश्चित कराए जो अन्य अपराधियों के लिए नजीर बने। उन्होंने कहा कि पीड़ित बच्ची का परिवार समझौते के प्रयास में था, काउंसिलिंग व बातचीत कर परिवार को कार्यवाही के लिए तैयार कर भरोसे में लिया गया है, शीघ्र ही सजा की कार्यवाही होगी।
अब कार्रवाई होगी… और ये कार्रवाई एक मिसाल बनेगी
यही भरोसा दिलाया बबिता चौहान ने। उन्होंने बच्ची के परिजनों की काउंसिलिंग की और उन्हें हिम्मत दी कि कानून उनके साथ है। इसके बाद पीड़ित परिवार ने कार्रवाई के लिए सहमति दे दी।
मानसिक बीमारी की ढाल नहीं चलेगी
डॉ. बबीता चौहान ने आरोपी के मानसिक रूप से बीमार होने की बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह एक गम्भीर अपराध है और आरोपी को कड़ी सजा दिलाना ही समाज के लिए नजीर बनेगा।
बबिता चौहान ने इसके बाद थाना जगदीशपुरा पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से बात की, और निर्देश दिए कि 15 दिन के भीतर चार्जशीट दाखिल की जाए और केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजा जाए।
इस दौरान एसीपी मयंक तिवारी और एसीपी सुकन्या शर्मा भी मौजूद रहे। आयोग अध्यक्ष के निर्देशों के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।
- आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और पुलिस कर रही चप्पे-चप्पे की जांच - September 17, 2026
- आगरा के व्यस्त बेलनगंज बाजार में बीच सड़क पर मारपीट: एसीपी कार्यालय के पास युवकों को गिराकर पीटने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप - September 17, 2026
- आगरा में नामकरण की खुशियों से ठीक पहले मातम: एक ही कंबल में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, बहन की मौत और भाई अस्पताल में भर्ती - September 17, 2026