कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रविवार रायबरेली में कई जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, देश के मीडिया चैनल्स बड़े-बड़े खरबपतियों के हैं। मोदी सरकार इन बड़े-बड़े खरबपतियों को देश की संपत्ति सौंप रही है। नरेंद्र मोदी और BJP ने तो भ्रष्टाचार के लिए स्कीम बना दी। जिसमें ‘चंदा दो-धंधा लो’ की बात सामने आई। मोदी जी का बस इतना ही काम है- अमीरों से चंदा लो, अपनी पार्टी को मजबूत बनाओ.. फिर जनता के बीच फूट फैलाओ।
उन्होंने आगे कहा कि, एक सच्चा नेता अपने काम पर वोट मांगेगा, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ‘भैंस’ और ‘मंगलसूत्र’ की बात कर रहे हैं। देश में 55 साल कांग्रेस की सरकार रही, किसी के मंगलसूत्र पर आंच नहीं आई। मैं चुनौती देती हूं-प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और इनके मंत्री जनता को बताएं कि 10 साल में आम जनता, गरीब, किसान के लिए क्या किया ?
साथ ही कहा, कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है। कर्नाटक में महिलाएं फ्री बस यात्रा कर रही हैं। कर्नाटक में हम गरीब परिवार की महिलाओं के खाते में 2,000 रुपए भेज रहे हैं। मोदी जी महिला सुरक्षा की बात करते हैं, लेकिन ये अत्याचार करने वालों को बचाते हैं। उन्नाव, हाथरस और लखीमपुर खीरी के मामले इसके उदाहरण हैं। महिला पहलवान ओलंपिक मेडल लाईं तो अपने घर बुलाया। लेकिन जब उन्होंने न्याय मांगा तो कुछ नहीं बोले और उल्टा बृजभूषण के बेटे को चुनाव की टिकट दे दी।
-एजेंसी
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित: 5 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं - October 12, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा INDIA गठबंधन: राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, मंगलवार को होगी सुनवाई - October 12, 2026
- 6 राज्यों के बदले राज्यपाल: चार नई नियुक्ति, दुष्यंत गौतम को सिक्किम की कमान - October 12, 2026