लखनऊ। मौसम विभाग ने यूपी के 44 जिलों में रविवार को गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है। बादल गरज सकते हैं और बिजली गिरने का भी अलर्ट है।
इन जिलों में बारिश होने के आसार
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, कानपुर देहात, कानपुर नगर, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार को राजधानी लखनऊ में कुछ स्थानों पर बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दिन में तेज रफ्तार हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और चक्रवाती परिसंचरण के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश में रविवार यानी 12 मई तक और पश्चिमी उत्तर प्रदेश 13 मई तक तेज आंधी और बारिश होने के आसार हैं। हालांकि इसके बाद मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है, जिससे तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने लखनऊ सहित आस-पास के क्षेत्र में भी मौसम में बदलाव देखा जा सकेगा।
-एजेंसी
- लायंस क्लब आकाश ने गौसेवा के लिए अर्पित किया 250 मन भूसा; फाउंड्री नगर की राधा-कृष्ण गौशाला में मासिक सेवा कार्य - November 20, 2026
- सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर में 15वां सरिता ए इंसानियत दो दिवसीय आयोजन 28- 29 नवबंर 2026 को - November 20, 2026
- बल्केश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह: देवोत्थान एकादशी पर उमड़े श्रद्धालु - November 20, 2026