आगरा: महिला वकील के मोबाइल फोन पर अश्लील मैसेज भेजने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला वकील को पोर्न साइट के लिंक भेजता था। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। आरोपी ताज प्रेस क्लब के एक पदाधिकारी का भाई है। यह पदाधिकारी पूर्व में चर्चाओं में रह चुका है।
मिडिया रिपोर्ट के अनुसार, बल्केश्वर के राधा नगर के रहने वाले एसपी सिंह पर महिला वकील ने आरोप लगाया था कि वह पोर्न साइट के अश्लील लिंक भेजता है। फेसबुक व मैसेंजर पर सुबह से लेकर रात तक लिंक आते हैं। महिला वकील का कहना था कि उसका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। महिला वकील ने जब भी आरोपी की शिकायत की। आरोपी ने उसे जान से मारने और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने की धमकी दी। महिला वकील की शिकायत पर पुलिस ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया।
सूत्रों का कहना है कि आरोपी बीमा पॉलिसी का काम करता है। इसी संबंध में अधिकारियों से मिलता है। अधिकारियों संग फोटो खिंचवाता है। इन फोटो के आधार पर वह लोगों में अधिकारियों से संबंधों को जताता है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के मोबाइल में पोर्न साइट के कई लिंक मिले हैं। इसके साथ ही मैसेज पर जान से मारने की धमकी और सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल करने के भी सबूत मिले हैं। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
- मिथिला की आस्था और राजस्थान का राजसी वैभव, आगरा में सजेगा 140 फीट ऊंचा भव्य जनक महल; सात शिखरों पर लहराएगा भगवा ध्वज - August 20, 2026
- पुण्यतिथि पर साहित्यिक गोष्ठी में गूंजे अटल जी के विचार, गीत और संस्मरण; नम हुईं आंखें - August 20, 2026
- ट्रांस यमुना जैन मंदिर में धूमधाम से मनाया गया भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महा-महोत्सव: अर्पित किए गए 108 विशेष निर्वाण लाडू - August 20, 2026