ईरान ने कब्जे में लिए गए जहाज एमएससी एरीज से पांच भारतीय नागरिकों को रिहा कर दिया है. इन पांच भारतीय नागरिकों को आज शाम ईरान से भारत के लिए रवाना कर दिया जाएगा. ईरान में मौजूद भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी दी.
ईरान की नौसेना ने 13 अप्रैल को भारत आ रहे मालवाहक जहाज़ एमएससी एरीज़ को ज़ब्त कर लिया था. जहाज में चालक दल के 25 सदस्य हैं. इनमें से 17 भारतीय नागरिक हैं.
इसराइल के साथ जारी तनाव के बीच ईरान ने यह कार्रवाई की. इस जहाज़ का मालिक एक इसराइली व्यवसायी हैं. जहाज के चालक दल में एकमात्र महिला कैडेट एन टेसा जोसेफ़ भी शामिल थीं. इन्हें जहाज़ ज़ब्त करने के कुछ दिन बाद रिहा कर दिया गया था.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच का बड़ा फैसला: आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को मिली बड़ी राहत, विजिलेंस जांच रद्द - September 18, 2026
- यूपी में बाढ़ और जलभराव पर गरमाई सियासत: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- “जब पानी में डूब गया है दीप तो दीया क्या जलाए कोई” - September 18, 2026
- यूपी चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का संगठनात्मक फेरबदल: प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रकोष्ठ और सोशल मीडिया टीम के 13 नए पदाधिकारियों के नामों का किया ऐलान - September 18, 2026