वेलेंटाइन वीक एक खास दिन है टेडी बियर डे, जो 10 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन प्यार करने वाले एक-दूसरे को Teddy Bear गिफ्ट करते हैं। यह भी भावनाओं को व्यक्त करने का एक तरीका है। टेडी डे या टेडी बियर डे वेलेंटाइन वीक के चौथा दिन मनाया जाता है। ग्रेट ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, जापान और जर्मनी में Teddy Bear उत्सव खासा लोकप्रिय है। दुनिया का पहला Teddy Bear म्यूजियम इंग्लैंड के पीटरफील्ड में 1984 में बना था। पढ़िए टेडी बियर डे मनाए जाने के पीछे की कहानी –
बात उस समय की है जब अमेरिका के दो राज्यों लूसियाना और मिसीसिपी के बीच विवाद चल रहा था। तब अमेरिका के 26वें राष्ट्रपति थेयोडोर रूजवेल्ट इस विवाद को सुलझाने के मकसद से मिसीसिपी गए थे। रूजवेल्ट एक दिन वहां शिकार पर गए। वे भालू का शिकार करना चाहते थे, लेकिन जंगल एक जगह पर पेड़ से बंधा हुआ घायल भालू मिला। वह दर्द से करहा रहा था। रूजवेल्ट के अधिकारियों ने कहा कि यह घायल भालू के शिकार का अच्छा मौका है, लेकिन राष्ट्रपति ने इन्कार कर दिया। उनका कहना था कि घायल पशुओं और जीव-जंतुओं का शिकार गैरकानूनी है।
रूजवेल्ट की यह बात मीडिया तक पहुंच गई और अगले दिन अखबारों में उनकी भालू के साथ वाली तस्वीरें छापी गई गई। कार्टूनिस्ट क्लिफोर्ड बेरीमेन का बनाया ऐसा ही एक कार्टून जबरदस्त चर्चा में रहा। इससे प्रभावित होकर कैंडी और खिलौनों का स्टोर चलाने वाले एक दुकानदार मॉरिस ने भालू के आकार में खिलौना बनवा दिया। इस भालू के खिलौने का नाम टेडी रखा गया, क्योंकि राष्ट्रपति रूजवेल्ट का निकनेम टेडी था। इस तरह दुनिया को प्यारा और क्यूट ‘टेडी’ मिल गया।
टेडी बियर का हर रंग क्या कहता है
गुलाबी: गुलाबी टेडी का मतलब है कि गिफ्ट देने वाले एक दूसरे को प्यार करते हैं।
लाल: यह भी प्रेम का प्रतीक है। लड़के इसे अपनी प्रेमिका को उपहार में देते हैं।
ओरेंज कलर: यह खुशी, आशा और धूप का प्रतीक है। आप अपने प्रियजनों को दुनिया में खुशियों की कामना करने के लिए एक प्यारा सा ओरेंज कलर का टेडी बियर गिफ्ट कर सकते हैं।
सफेद: यह एक विशेष संदेश देता है। इसका मतलब है कि आप अपने प्यार के प्रति पहले से ही प्रतिबद्ध हैं।
नीला: यह टेडी कहता है कि आपका प्यार गहरा है। नीला रंग गहराई, स्थिरता, बुद्धिमत्ता और निष्ठा को दर्शाता है।
हरा: यह ताजगी, सद्भाव का प्रतीक है और संदेश देता है, ‘मैं तुम्हारा इंतजार कर रहा हूं।’
-एजेंसियां
- उटंगन नदी में नहाने गया युवक गहरे पानी में डूबा: निबोहरा क्षेत्र के गांव नागर में मचा हड़कंप, गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी - August 19, 2026
- आगरा के अछनेरा क्षेत्र में कुलदेवी मंदिर के पास युवक की गोली मारकर हत्या, चार दिन पहले ही आया था बहनोई के घर - August 19, 2026
- लविश्का के जीवन की नई सुबह: आरबीएसके योजना के तहत दिल के छेद का हुआ मुफ्त ऑपरेशन, परिवार में लौटी खुशियां - August 19, 2026