Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. फेडरेशन आफ आल इंडिया व्यापार मंडल,आगरा ने लोकतंत्र के महापर्व आगामी 7 मई मंगलवार को होने वाले आगरा लोकसभा के चुनाव में वोट करने की अपील राजामंडी बाजार में पहुंच कर वहां के व्यापारियों से की।
फेम के सभी सदस्य राजामंडी चौराहे पर एकत्र हुए। वहां से प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोबती के नेतृत्व में हाथ में बैनर पोस्टर लेकर राजामंडी बजार के सभी व्यापारियों से वोट के अधिकार को अवश्य प्रयोग की अपील की। सभी व्यापारियों को एक पत्रक देकर वोट के महत्व को समझाया।
अंत में व्यापारियों के समूह को संबोधित करते हुए फेम के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोबती ने बताया कि फेम व्यापारियों का राष्ट्रीय संगठन है। इस नाते अपने दायित्व का निर्वहन करने फेम,आगरा जिला यहां व्यापारियों के बीच आया है। अपील की कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के महापर्व ‘चुनाव’ में व्यापारियों को आगरा में 100% मतदान कर इतिहास बनाना चाहिए।
जिलाध्यक्ष राजेश खुराना ने कहा कि 7 मई को सभी अपने वोट की आहुति इस महायज्ञ में अवश्य दें। वोट हमारा अधिकार है जो देश का भविष्य तय करता है।
जिला महामंत्री ब्रजेश पंडित ने कहा “पहले मेरा वोट डलेगा-चूल्हा उसके बाद जलेगा” इसी के लिए सभी से अपील की कि न केवल अपना वोट डालना है, वरन अपने साथियों, पड़ोसियों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में राजेश खुराना, ब्रजेश पंडित, राजेन्द्र सिंह ‘कुक्कू”, लिली गोयल, शिवम गर्ग, जितेश कुमार, प्रेम शर्मा, अमन अग्रवाल, अजय केम, पदम भाई, सौरभ कुमार, विक्रम सिंह, बॉबी बजाज, अशोक भाई, नरेंद्र कुमार, सुमित कुमार, गौरव सिंह, सूरज अरोड़ा, सुमित चावला आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री ब्रजेश पंडित ने किया
- आगरा में बढ़ती महंगाई को लेकर अनोखा प्रदर्शन, सपा नेता ने ‘फीकी चाय पर चर्चा’ आयोजित कर सरकार को घेरा - August 22, 2026
- Agra News: लगातार दूसरे वर्ष आईटी सेल ने आयोजित किया भव्य भंडारा, प्रसाद ग्रहण करने के लिए लगी भक्तों की भारी भीड़ - August 22, 2026
- Agra News: एसएन मेडिकल कॉलेज के वार्ड की छत से प्लास्टर गिरने की घटना पर फूटा गुस्सा: सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन और प्राचार्य का घेराव - August 22, 2026