आगरा। बीजेपी पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के पौत्र दिव्यांश चौधरी इस समय चर्चा में है। 25 हजार का भगोड़ा घोषित है। पुलिस चुनाव की वजह से अभी शांत है। सूत्र बताते है कि चुनाव बाद बिगड़ैल पौत्र दिव्यांश चौधरी पर कार्रवाई होना तय है।
वहीं अभी पंजाबी समाज की युवती पर कार चढ़ाने का आरोपी दिव्यांश चौधरी फिर चर्चा में आया है। सोशल मीडिया पर आरोपी दिव्यांश चौधरी की फोटो वायरल हुई है। फोटो में वह आगरा के टॉप कारोबारियों के बेटों के साथ एक नाइट क्लब में अय्याशी करता नजर आ रहा
है। वह शराब और शबाब का शौकीन है। पुलिस ने कुर्की की भी तैयारी कर ली है। विश्वनीय सूत्रों के मुताबिक आरोपी दिव्यांश चौधरी कुछ दिन से फरार था अब वह जयपुर हाऊस में घूमता नजर आ रहा है।
वहीं बीजेपी सूत्र बताते है कि चौधरी परिवार से पार्टी हाईकमान भी नाराज नजर आ रहा है। कई मीडिया डिबेट में महिला सुरक्षा के नाम पर बीजेपी मंत्री के पौत्र पर विपक्ष के नेताओं ने चुटकी ली है। गौरतलब है कि पूर्व मंत्री ने कई जगह मदद की गुहार लगाई पर नतीजा शून्य रहा है।
- Agra News: योग को दिनचर्या बनाएं, तभी मिलेगा निरोग जीवन का वरदान… भारत विकास परिषद् ‘नवज्योति’ शाखा ने दिया संदेश - June 22, 2026
- अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला: ‘भ्रष्टाचार की डबल टंकियों के बोझ से ढह रहा है यूपी का विकास’ - June 22, 2026
- अयोध्या दान विवाद: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने की सीएम योगी के फैसले की तारीफ, चंपत राय पर साधा निशाना - June 22, 2026