आगरा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार चाहर के नाम एक पत्र लिखा है।
पत्र में लिखा है- क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर करने के लिए भी जनता आपकी आभारी है। इसके साथ ही जनता से अपील की गई है- धूप तेज होने से पहले, सुबह-सुबह ही मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान कर आएं।
भाजपा कार्यकताओं से कहा गया है कि वे अपनी और सबकी सेहत का ख्याल रखते लोगों से मतदान कराएं। पत्र के समापन में लिखा है- मोदी की गारंटी है कि 24×7 फॉर 2047। यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पत्र इस प्रकार है- मेरे साथी कार्यकर्ता राजकुमार चाहर जी, आपको यह पत्र लिखते हुए आशा करता हूं कि आप कुशल मंगल से होंगे। आप तीन दशकों से अधिक समय से फतेहपुर सीकरी संसदीय क्षेत्र के किसानों के बीच रहकर कार्य कर रहे हैं। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में किसानों का हित आपकी प्राथमिकता रही है।
मुझे विश्वास है कि आप आगे भी खेती किसानी से जुड़े मुद्दे उठाते रहेंगे और जनता के जीवन में सरलता और सहजता लाने में कार्यरत रहेंगे। मेरी ओर से सभी मतदाताओं को आप गारंटी देना कि मोदी का पल-पल देशवासियों के नाम है। आपको चुनाव में विजयी होने की शुभकामनाएं।
- ‘चोली के पीछे क्या है गाने पर मार-मार कर नचवाया’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलक उठा सपा नेताओं का दर्द; इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर - August 22, 2026
- सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार: बोले- ‘एकरंगी क्या जानें पीडीए के बहुरंग, जितनी पीड़ा बढ़ेगी, उतना मजबूत होगा पीडीए’ - August 22, 2026
- अखिलेश यादव के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान पर गरमाई यूपी की सियासत: जयंत चौधरी, केशव मौर्य और मायावती ने बोला तीखा हमला - August 22, 2026