Agra, Uttar Pradesh. India. आगरा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अशोक मित्तल ने विवि के स्थापना दिवस पर बड़ी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय फिर से पुरानी गरिमा प्राप्त करेगा। इसकी उन्होंने आखिरी तारीख भी बता दी। जेपी सभागार खंदारी परिसर में हुए 95वें स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए कुलपति ने सारगर्भित उद्बोधन दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा थे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया।
प्रोफेसर अशोक मित्तल ने कहा कि मेरे कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद ही लॉकडाउन शुरू हो गया था, लेकिन मैंने अकादमिक गतिविधियों को बंद नहीं होने दिया। लॉकडाउन अवधि में चाप दर्जन से भी अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन विश्वविद्यालय द्वारा किया गया। ई-कंटेंट अपलोड करने में भी हमारा विश्वविद्यालय प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है।
कुलपति ने बताया कि 16 महीने के अल्प कार्यकाल में मैंने लंबित 400000 से भी अधिक मार्कशीट का वितरण करवाया है। लंबित डिग्रियों का निस्तारण किया है। वर्ष 2004 -05 के बीएड के टेंपर्ड प्रकरणों का भी समिति बनाकर निस्तारण किया है । वर्ष 2012-13 के बीएड का लंबित परीक्षाफल 90% घोषित करा दिया है। हमारे विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को अंगीकृत कर लिया है। आज से ही हमारे विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हुई है।
प्रोफेसर अशोक मित्तल ने कहा कि मैं भी आगरा विश्वविद्यालय का छात्र रहा हूं और मेरा बहुत अधिक भावनात्मक लगाव यहां से है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मेरा कार्यकाल समाप्त होने पर आप गर्व से कह सकेंगे कि हमारा विश्वविद्यालय अपनी पुरानी गरिमा को प्राप्त कर चुका है।

- Analiza Gier, Bonusów i Pomocy Klienta w Wonaco Casino w Polsce - October 25, 2026
- Graj w Sloty na Prawdziwe Pieniądze i Wygraj Natychmiast w Bruce Bet Casino w Polsce - October 24, 2026
- Gamblerina Casino Shakes Up Australia Casino Scene with Daring New Approach - October 23, 2026