आगरा: लोकसभा चुनाव के चलते शराब की तस्करी भी बढ़ने लगी है। तस्करी का सबसे सुगम साधन ट्रेन बन चुका है, इसीलिए तस्कर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में शराब की बोतल इधर से उधर करने में लगे हुए हैं। ऐसे ही एक शातिर युवक को जीआरपी आगरा कैंट में गिरफ्तार किया जिसके पास से 12 शराब की बोतल बरामद हुई है जो अवैध रूप से ट्रेन के माध्यम से लाई जा रही थी। इन शराब की अनुमानित कीमत लगभग 4000 रुपए है।
अभियुक्त गण का नाम व पता आदिल पुत्र मुनव्वर नि0 किदवई नगर सरायख्वाजा थाना शाहगंज आगरा उम्र करीब 27 वर्ष है। जिसके खिलाफ मु0अ0सं0 122/2024 धारा 60/63 EX Act थाना जीआरपी आगरा कैन्ट अनुभाग आगरा में मुकदमा पंजीकृत है। अभियुक्त के कब्जे से मदिरा ट्रिपल एक्स रम मार्का -04 बोतल, स्मगलर मैच्योर ट्रिपल एक्स रम 04 बोतल, नैना ट्रिपल एक्स रम मार्का -04 बोतल, कुल 12 बोतल अंग्रेजी अवैध शराब कीमती 4000 रूपये बरामद हुए हैं।
जीआरपी आगरा कैंट प्रभारी ने बताया कि शातिर युवक को प्लेटफार्म नंबर 6 दिल्ली एंड की तरफ से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से बरामद शराब के बारे में पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि वह पहले चोरी में पकड़ा जा चुका है। उसे जो भी काम मिलता है कर लेता है। यह शराब उसे दिल्ली में रेलवे स्टेशन के पास से एक अनजान व्यक्ति से सस्ते दामों में मिल रही थी, इसलिये खरीदकर ले आया था कि इसे आगरा में अच्छे दामों में बेंचकर अपना खर्चा निकाल लूंगा।
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026