संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ सुर्खयां बटोर रही है। ‘हीरामंडी’ सीरीज 1 मई को रिलीज होगी। इस सीरीज में अदिति राव हैदरी ने ‘हीरामंडी’ में तवायफ ‘बिब्बो जान’ का रोल किया है। ‘बिब्बो जान’ का किरदार काफी सौम्य और नर्मदिल का है। ‘बिब्बो जान’ के अंदर ही अंदर उसके मन में देश की आजादी की लौ भी धधकती है। इस रोल को करने के बाद अदिति राव ने अपना अनुभव शेयर क्या है। एक्ट्रेस ने इस रोल को निभाने के दौरान के कई खुलासे भी किए हैं।
भंसाली ने अदिति को रखा था भूखा
अदिति राव हैदरी ने मीडिया से बात करते हुए ‘हीरामंडी’ का अनुभव बताया है। एक्ट्रेस ने बताया कि इस सीरीज के शूटिंग के दौरान उन्होंने अपने आप को संजय लीला भंसाली के सामने पूरी तरह से सरेंडर कर चुकी थीं। डायरेक्टर की नसीहत को पूरी तरह से सोख लेना चाहती थीं। वो खुद को स्पंज समझती थीं। जैसा डायरेक्टर बताते थे उसे पूरे ध्यान से सुनती थीं। उनके बताई हुई हर चीज को अदिति काफी नोटिस करती थीं।
अदिति ने आगे बताया कि वो चीजों को बहुत डिटेल में समझाते हैं। उनकी बातों पर ध्यान लगाए तो काफी कुछ सीखने को मिलेगा अदिति राव ने बताया, “संजय सर ने एक दिन मुझे भूखा भी रखा क्योंकि उस सीन में बगावत के खिलाफ लड़ाई थी। उन्होंने मुझे उस सीन के पहले कहा था कि खाना मत खाना तो मैंने उनके आदेश का पालन किया था।”
‘हीरामंडी’ की कास्ट
संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ 1 मई को रिलीज होने वाली है। इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, मनीषा कोइराला, संजीदा शेख, ऋचा चड्डा जैसे फेमस स्टार्स नजर आएंगे।
-एजेंसी
- विश्वासघात के शिकार हुए चंपत राय? महंत कमल नयन दास के दावों से राम मंदिर ट्रस्ट में हलचल - July 7, 2026
- अमरनाथ यात्रा में भक्तों को बड़ा झटका: महज 5 दिनों में अंतर्ध्यान हुए बाबा बर्फानी, श्राइन बोर्ड की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल - July 7, 2026
- काशी में राजनीतिक दिग्गजों का जमावड़ा: मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के बेटे की शादी में पहुंचे CM योगी, नवदंपति को दिया आशीर्वाद - July 7, 2026