पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक़ डार को उप प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है. कैबिनेट डिवीज़न ने नोटिफिकेशन जारी कर इस बारे में सूचना दी है. नोटिफिकेशन में कहा गया, “पीएम शहबाज़ शरीफ ने तुरंत प्रभाव से इसहाक़ डार को उप प्रधानमंत्री नियुक्त किया है. वह अगली सूचना जारी होने तक इस पद पर बने रहेंगे.”
12 साल के बाद पाकिस्तान में किसी उप प्रधानमंत्री की नियुक्ति हुई है. इससे पहले जून 2012 में चौधरी परवेज़ को पाकिस्तान का उप प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था.
पाकिस्तान में इस साल की शुरुआत में आम चुनाव हुए थे. मार्च में शहबाज़ शरीफ की गठबंधन की सरकार का गठन होने के बाद इसहाक़ डार को पाकिस्तान का विदेश मंत्री नियुक्त किया गया.
इसहाक़ डार सितंबर 2022 से अगस्त 2023 तक शहबाज़ शरीफ के नेतृत्व वाली गठबंधन की सरकार में वित्त मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं.
-एजेंसी
- दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च: कर्नाटक भवन में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा, मुख्य न्यायाधीश ने सांसदों का आवेदन नकारा - October 12, 2026
- CM योगी की चुनौती पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार: बोले— अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफी - October 12, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026