मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बदायूं लोकसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने अखिलेश यादव के बार-बार प्रत्याशी बदलने पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा, “लोकसभा का चुनाव चल रहा है। लोकसभा का चुनाव देश की सर्वोच्च पंचायत का चुनाव है लेकिन इस चुनाव को भी समाजवादी पार्टी ने मजाक का विषय बना दिया है। मैदान में अखाड़ा सजाने से पहले ही समाजवादी पार्टी अपना प्रत्याशी बदल चुकी है। जनता जनार्दन कह चुकी है कि ये प्रत्याशी बदलने से कुछ नहीं होने वाला है। पुराना जो भी लेखा- जोखा समाजवादी पार्टी का है उसे जनता फिर से करने वाली है।”
बीजेपी ने संघमित्रा का टिकट काट दुर्विजय को बनाया प्रत्याशी
भाजपा ने बदायूं से मौजूदा सांसद संघमित्रा मौर्यो का टिकट काटकर दुर्विजय सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाया है। दुर्विजय सिंह शाक्य ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से राजनीतिक शुरुआत की थी। वे अच्छे संगठन कार्यकर्ता और कुशल रणनीतिकार माने जाते हैं। वे मूल रूप से संघ विचारधारा के साथ लंबे समय से राजनीति कर रहे हैं। इसलिए भाजपा ने उन पर विश्वास जताते हुए प्रत्याशी घोषित किया है।
बदायूं में सपा बदल चुकी है तीन बार प्रत्याशी
समाजवादी पार्टी ने बदायूं लोकसभा सीट पर तीन बार अपने उम्मीदवार बदल चुकी है। पहले धर्मेंद्र यादव को टिकट मिला। इसके कुछ दिन बाद धर्मेंद्र यादव का टिकट काटकर चाचा शिवपाल सिंह यादव को बदायूं से उम्मीदवार घोषित कर दिया गया। टिकट तय होने के बाद शिवपाल सिंह यादव ने अपने बेटे आदित्य के साथ बदायूं आकर चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया, लेकिन उनका यह चुनावी अभियान बेटे के पक्ष में माहौल बनाने का था। शिवपाल अपने बेटे को भी राजनीति में स्थापित करना चाहते हैं। इसलिए एक बार फिर अखिलेश यादव को बदायूं में प्रत्याशी बदलना पड़ा। अब शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव चुनावी मैदान में हैं।
इसी को लेकर बदायूं में आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर निशाना साधा और बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में वोट करने की अपील की।
-एजेंसी
- आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और पुलिस कर रही चप्पे-चप्पे की जांच - September 17, 2026
- आगरा के व्यस्त बेलनगंज बाजार में बीच सड़क पर मारपीट: एसीपी कार्यालय के पास युवकों को गिराकर पीटने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप - September 17, 2026
- आगरा में नामकरण की खुशियों से ठीक पहले मातम: एक ही कंबल में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, बहन की मौत और भाई अस्पताल में भर्ती - September 17, 2026