यूक्रेन के खिलाफ हमले में रूस की मदद करने का आरोप लगाते हुए अमेरिका ने चीन को कार्रवाई करने की चेतावनी दी है. अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि अगर चीन, रूस को वो सामान देना बंद नहीं करेगा जो यूक्रेन पर हमला करने में इस्तेमाल हो रहे हैं तो वॉशिंगटन सख्त कदम उठाएगा.
बिलंकन ने चीन के विदेश मंत्री को साफ कहा कि कोल्ड वॉर के बाद यूरोप की सुरक्षा को सबसे बड़ा खतरा है और चीन उसके खिलाफ काम कर रहा है.
हालांकि ब्लिंकन ने इस बारे में कुछ नहीं बताया कि अमेरिका किस तरह का कदम उठा सकता है लेकिन ब्लिंकन ने इशारा किया है कि अमेरिका कुछ मामलों में आगे बढ़ा है. ब्लिकन 24 से 26 अप्रैल तक तीन दिन के दौरे पर चीन पहुंचे थे,
शुक्रवार को बीन के विदेश मंत्री वांग पी ने अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से कहा है कि चीन के मामले में अमेरिका की सीमा नहीं लांघनी चाहिए.
-एजेंसी
- आगरा के शास्त्रीपुरम में महाराजा अग्रसेन जयंती का भव्य उल्लास, भक्तिमय हवन के बाद डांडिया की धुनों पर जमकर थिरके लोग - October 12, 2026
- आगरा में रालोद प्रमुख जयंत चौधरी का सियासी शक्ति प्रदर्शन: स्वाभिमान सभा में किसानों के मुद्दों पर हुंकार, आलू बोर्ड और वीर गोकुला की गाथा पर की बात - October 12, 2026
- आगरा में रालोद प्रमुख जयंत चौधरी का सियासी शक्ति प्रदर्शन: स्वाभिमान सभा में किसानों के मुद्दों पर हुंकार, आलू बोर्ड और वीर गोकुला की गाथा पर की बात - October 12, 2026