ग़ज़ा में इसराइल की ओर से किए जा रहे हमलों के ख़िलाफ़ कोलंबिया यूनिवर्सिटी में छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इन प्रदर्शनों के दौरान एक छात्र नेता ने ‘यहूदी जीने लायक नहीं है’ वाले अपने बयान पर माफ़ी मांगी है.
20 साल के जेम्स ने एक वीडियो के सामने आने के बाद माफ़ी मांगी. जेम्स ने कहा, ”परेशान होने की वजह से मैंने गलत बयान दिया.”
कोलंबिया यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को बयान दिया कि जेम्स को कैंपस में बैन कर दिया गया है. कोलंबिया यूनिवर्सिटी से शुरू हुआ आंदोलन अब अमेरिका के बाकी विश्वविद्यालयों तक भी पहुंच गया है.
जेम्स आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रवक्ता के तौर पर काम करते हैं. जनवरी में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए जेम्स ने कहा, ”इस बात के लिए आपको आभारी रहना चाहिए कि मैं बाहर जाकर यहूदियों की हत्या नहीं कर रहा हूं.”
लेकिन अब जेम्स ने माफ़ी मांगते हुए कहा कि ”सभी लोगों के पास बिना शारीरिक नुकसान पहुंचे जीने का अधिकार है.”
-एजेंसी
- होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान बीटेक इंजीनियर शिवम यादव की दौड़ लगाते वक्त मौत, आप सांसद संजय सिंह ने योगी सरकार को घेरा - September 20, 2026
- देश के अन्नदाता किसान के सामने यदि कोई सबसे बड़ा संकट है, तो वह केवल भाजपा है: अखिलेश यादव - September 20, 2026
- ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने कई छात्रों को मारी टक्कर, वीडियो वायरल - September 20, 2026