प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। साल 2006 में मनमोहन सिंह ने देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों के होने की बात कही थी।
इस मामले को लेकर सियासत गरमा गई है। पीएम मोदी ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब में कांग्रेस की ओर से केवल मुसलमानों को प्राथमिकता देने की बात कहता हूँ, इंडिया गठबंधन का भेदभाव और रवैया देश की जनता के सामने रखता हूं तो कुछ लोग आगबबूला हो जाते है। उनका पूरा इंको सिस्टम’ पिछले एक सप्ताह से बाल की खाल उधेड़ रहा है। विपक्ष ने मुझे 25 सालों से डराने की कोशिश की लेकिन नहीं डरा पाए। पीएम मोदी ने आगे कहा कि इन लोगों ने झूठ फैलाया कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने ऐसा कुछ कहा ही नहीं था कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है।
आज मननोहन सिंह का एक और पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें वो फिर से वही कह रहे हैं कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। कांग्रेस पार्टी और उसका ईको सिस्टम जी आए दिन मोदी की गाली देता था, आज वीडियो सामने आने के बाद उसे सांप सूंघ गया है। चाहे किसी भी धर्म के हो लेकिन अगर वो गरीब हैं तो पहला हक उनका है, ये मेरी सोच है।
पीएम मोदी के इस बयान के बाद भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो जारी करते हुए कांग्रेस पार्टी पर करारा हमला बोला है।
भाजपा ने डॉ. मनमोहन सिंह के पुराने बयान को पोस्ट करते हुए लिखा, “साल 2009 लोकसभा चुनाव से पहले डॉ. मनमोहन सिंह ने अपना बयान दोहराया था कि जब देश के संसाधनों की बाल आती है तो अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से गरीब मुसलमानों की प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
इस दौरान उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि वह अपने पहले के दावे पर कायम है कि जब संसाधनों की बात जाती है तो मुसलमानों का पहला अधिकार होना चाहिए।
डॉ, मनमोहन सिंह का यह दावा उनके पिछले बयान पर काग्रेस की अफवाहों और स्पष्टीकरण को खारिज करता है। मुसलमानों को तरजीह देना कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट नीति है। यह आरक्षण से लेकर संसाधनों तक, हर चीज में मुसलमानों को तरजीह देने की कांग्रेस की मानसिकता का सबूत है।”
-एजेंसी
- गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ताबड़तोड़ किए चाकू से वार; दोनों गिरफ्तार - October 28, 2026
- “मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा”,कबीर महोत्सव में बोले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - October 28, 2026
- यूपी MLC चुनाव में सपा की बढ़त से गदगद अखिलेश यादव बोले- “बनारस में हार से हताश भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले नहीं उठा रहे दिल्ली का फोन” - October 28, 2026