-सुखमनी सेवा सभा के कीर्तन दरबार में उमड़े श्रद्धालु, लगे जयकारे
-राजेश खुराना ने महेन्दर पाल सिंह को भेंट किया सम्मान पत्र
Agra, Uttar Pradesh, India. भोर का शांत वातावरण पक्षियों की चहचहाट, प्राकृतिक खूबसूरती, शीतल पवन और ऐसे मनोरम वातावरण में प्रभु नाम की स्वरलहरियां। कुछ ऐसा ही अद्भुत नजारा था नेमिनाथ होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एन्ड रिसर्च सेन्टर के प्रांगण में हुए अमृतमयी कीर्तन दरबार का। डॉ. प्रदीप गुप्ता की पहल पर इसका आयोजन किया नगर की सामाजिक व धार्मिक संस्था सुखमनी सेवा सभा ने। आरएसएस रामबाग जिला के एत्मादपुर खंड ने कोरोना से मुक्ति हेतु हवन किया।

देह शिवा बर मोहे शुभ करमन ते कबहू न टरों
इसके बाद सभा के प्यारे वीर महेन्दर पाल सिंह ने अपनी मधुर रसना से शब्दों का गायन कर उपस्थित जनसमूह को भक्तिभाव से सरोबार कर दिया। भगत कबीर की बानी ‘राम जपो जी ऐसे, ध्रुव प्रहलाद जपयो हर जैसे’ का गायन किया। कहा कि प्रभु मिलाप में उम्र कोई बन्धन नहीं है। केवल श्रद्धा और विश्वास की जरूरत होती है। प्रभु से मिलना है तो बच्चे बन जाएं। इसके बाद उन्होंने अरदास रूप में शबद ‘करो किरपा गोपाल गोविन्दे’ का गायन किया। अन्त में गुरु गोविन्द सिंह की रचना ‘देह शिवा बर मोहे शुभ करमन ते कबहू न टरों।’ इस दौरान जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों की गूंज होती रही।

इनका हुआ सम्मान
सुखमनी सेवा सभा ने नेमिनाथ हॉस्पिटल के संचालक डॉ. प्रदीप गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी सीमा जैन को सम्मानित किया गया। एत्मादपुर से विधायक रामप्रताप सिंह चौहान, हॉस्पिटल के प्रबंधक दीपेश गुप्ता, क्षेत्र बजाजा कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल, आत्मनिर्भर-एक प्रयास संस्था के अध्यक्ष राजेश खुराना, डॉ. भानु प्रताप सिंह, विवेक जैन, आशीष पाराशर, दीपक राज, रंजीत गुप्ता को सम्मानित किया। वीर महेन्दर पाल सिंह को राजेश खुराना और डॉ. प्रदीप गुप्ता ने सम्मानित किया।

उल्लेखनीय उपस्थिति
इस मौके पर महामंडलेश्वर नवल गिरि महाराज (वृंदावन), विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार, डॉ. प्रखर गुप्ता, गुरमीत सेठी, डॉ. रितु गुप्ता, डॉ. सौरभ गुप्ता, डॉ. दीप्ति गुप्ता, संजय जटाना, श्याम भोजवानी, लक्की सेतिया, सतीश अरोड़ा, रिन्कू गुलाटी, काली मोहनानी, रोहित कत्याल, सुरेन्द्र सलूजा, अशोक अरोड़ा, गगन लूथरा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।


- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- Music-Inspired Slots at Smash Casino - October 12, 2026
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026