टिकटॉक ने कहा है कि वह उस ‘असंवैधानिक’ क़ानून को अदालत में चुनौती देगा, जिसके परिणामस्वरूप उसे अमेरिका में प्रतिबंधित किया जा सकता है.
राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक विधेयक पर हस्ताक्षर किए हैं, टिकटॉक के मालिकाना हक वाली चीनी कंपनी बाइट डांस को नौ महीने का समय दिया गया है ताकि वह या तो इस ऐप से निवेश वापस ले ले या अमेरिका में प्रतिबंध झेले.
ये क़ानून उन चिंताओं के कारण लाया गया है कि शायद टिकटॉक यूज़र डेटा को चीन की सरकार के साथ साझा कर रहा है. हालांकि, चीनी कंपनी ने इस दावे को हमेशा ख़ारिज किया है.
टिकटॉक के बॉस शू ज़ी चू ने कहा, “हमें पूरा यकीन है और हम अदालत में अपने हक़ की लड़ाई लड़ते रहेंगे.”
उन्होंने कहा, “तथ्य और संविधान हमारे पक्ष में हैं…बाकी आप आश्वस्त रहें कि हम कहीं नहीं जा रहे.”
टिकटॉक पर जारी एक वीडियो में वह इस विधेयक पर जमकर बरसे और लोगों से अपनी कहानियां शेयर करने को कहा कि कैसे टिकटॉक ने उनके जीवन को सुधारा है.
उन्होंने कहा, “कोई गलती न करें, ये बैन है- टिकटॉक पर बैन और आप पर पाबंदी, आपकी आवाज़ पर पाबंदी.”
एक अलग बयान में टिकटॉक ने कहा है, “सच ये है कि हमने अमेरिका के डेटा को सुरक्षित रखने के लिए अरबों डॉलर निवेश किए हैं और हमारा प्लेटफॉर्म किसी भी तरह के दबाव से मुक्त है.”
-एजेंसी
- त्योहारी सीजन में डिजिटल पेमेंट करने वालों को बड़ी राहत, यूपीआई पर MDR लागू करने का फैसला फिलहाल टला - October 13, 2026
- कोलकाता में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बदसलूकी: कालीघाट दुर्गा पंडाल उद्घाटन के दौरान महिला ने की हमले की कोशिश - October 13, 2026
- मोदी कैबिनेट से एल मुरुगन का इस्तीफा: केंद्रीय राज्यमंत्री और राज्यसभा सदस्यता पद छोड़ संगठन में लौटे - October 13, 2026