बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। SC ने राखी सावंत की ओर से दाखिल की गई अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई से साफ इंकार कर दिया है। कोर्ट ने उन्हें 4 हफ्ते में निचली अदालत में सरेंडर करने को कहा है।
दरअसल, बॉम्बे हाईकोर्ट से राखी को कोई राहत नहीं मिलने पर उन्होंने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट से भी उन्हें झटका लगा है। एक तरफ जहां कोर्ट ने अग्रिम जमानत की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है तो वहीं दूसरी ओर राखी सावंत को 4 हफ्तों में निचली अदालत में सरेंडर होने को भी कहा गया है। अब 4 हफ्ते के भीतर राखी को निचली अदालत मे सरेंडर करना होगा। अगर वो ऐसा नहीं करती हैं तो उनके साथ मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं।
क्या है मामला?
राखी पर उनके एक्स पति आदिल का कथित अश्लील वीडियो लीक करने का इल्जाम है। आदिल ने अपना वीडियो लीक करने का आरोप लगाकर राखी के खिलाफ एक FIR दर्ज करवाई थी। आदिल की शिकायत पर राखी पर IPC की धारा 500, धारा 34 और धारा 67 ए (इलेक्ट्रॉनिक रूप में स्पष्ट अश्लील सामग्री प्रकाशित करना) के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।
-एजेंसी
- गणेश महोत्सव का दूसरा दिन: स्वर्ण मुकुट, कुंडल और लाल वस्त्रों में सजे महागणपति के दिव्य स्वरूप ने मोहा भक्तों का मन - September 15, 2026
- आगरा के जनकपुरी महोत्सव को मिला 12 करोड़ का ऐतिहासिक विकास बजट, महापौर हेमलता दिवाकर ने क्षेत्र में विभिन्न कार्यों का किया उद्घाटन - September 15, 2026
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026