लोकसभा चुनाव 2024 की वोटिंग की शुरूआत हो गई है। पहले चरण की समाप्ति के बाद अब राजस्थान में दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को होगी। इस चरण में 13 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने जालोर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी के समर्थन में भीनमाल में 72 जिनालय के पास रामसीन रोड पर चुनावी सभा को संबोधित किया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने इस जनसभा में कांग्रेस और अशोक गहलोत पर जमकर हमला बोला। मोदी ने कहा शीश कटे या आसमान टूटे, जालोर नहीं छूटता है। जालोर की जनता से हमेश प्यार मिला है। कांग्रेस कभी भी मजबूत भारत नहीं बना सकती है। देश को 2014 के पहले के हालात नहीं चाहिए।
कांग्रेस कभी भी देश नहीं चला सकती
अस्थिरता का प्रतीक कांग्रेस अब कभी देश नहीं चला सकती है। कैबिनेट के फैसले को सरेआम फाड़ा जाता था। देश का युवा कांग्रेस को नहीं चाहता है। जिसने 400 सीट जीती वह 300 सीट पर भी नहीं लड़ पा रहे हैं। जालोर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी को पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत चुनौती दे रहे हैं।
INDI गठबंधन की पतंग उड़ने से पहले ही कट गई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आपने उदारतापूर्वक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को राजस्थान से राज्यसभा में भेजा, वे काफी समय तक बीमार रहे लेकिन क्या आपने उन्हें राजस्थान में फिर से देखा? जो लोग चुनाव नहीं लड़ सकते, चुनाव नहीं जीत सकते। आज कांग्रेस की हालत है उनकी गुनहगार वह खुद है। जिस पार्टी ने 400 सीट जीती थी वो पार्टी आज 300 सीट पर चुनाव नहीं लड़ पा रहे हैं। आज कांग्रेस को उम्मीदवार भी नहीं मिल पा रहे हैं। INDI गठबंधन की पतंग उड़ने से पहले ही कट गई है। गठबंधन वाले आपस में लड़ रहे हैं।
मोदी गरजे, कांग्रेस ने राजस्थान में पानी की योजना में किया घोटाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, राजस्थान में 5 वर्ष तक जो कांग्रेस की सरकार थी उसने पानी की योजना में भी घोटाला किया। हम हर घर पानी पहुंचाने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस की कभी नियत नहीं रही की यहां के किसानों को यहां के लोगों को पानी मिले।
जालोर-सिरोही लोकसभा सीट का गणित क्या है?
जालोर-सिरोही लोकसभा सीट पर एसटी मतदाता लगभग 325,485, एससी मतदाता लगभग 405,826 और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 72,729 है। जालोर संसदीय क्षेत्र में 8 विधानसभाएं हैं। पांच विधानसभा जालौर में और तीन सिरोही में है। लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के देवजी पटेल ने कांग्रेस पार्टी के रतन देवासी को 2,61,020 वोटों के अंतर से हराया था। देवजी पटेल को 7,72,383 वोटों मिले थे।
आजादी के बाद पहली बार भीनमाल पहुंचे पीएम मोदी
आजादी के बाद देश का कोई पीएम पहली बार भीनमाल पहुंचा। हालांकि यह दौरा चुनावी प्रचार को लेकर है। इससे पहले किसी प्रधानमंत्री का भीनमाल दौरा नहीं हुआ है। 1979 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जालोर आई थी। 1989 में उप प्रधानमंत्री देवीलाल चौधरी भी जनसंघ के प्रत्याशी ठाकराराम चौधरी के चुनाव प्रचार में आए है।
2 हजार पुलिस अफसर व जवान सुरक्षा में तैनात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा जवान मुस्तैद हैं। करीब 2 हजार पुलिस अधिकारी व जवान जनसभा पर नजर बनाए हुए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभा स्थल पर अधिकारी अलर्ट हैं।
-एजेंसी
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देर रात 34 IAS अधिकारियों के तबादले, 14 जिलों के बदले गए जिलाधिकारी - September 22, 2026
- श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम: आगरा के रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर में आयोजित हुआ भव्य पौष पत्री भंडारा, उमड़े श्रद्धालु - September 22, 2026
- आगरा रामलीला मैदान का निरीक्षण: टूटा मंच, फैली गंदगी और नहीं हटीं झोपड़ियां; महापौर हेमलता दिवाकर ने दिए तीन-चार दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश - September 21, 2026