बिहार में अब दूसरे चरण के मतदान के लिए नेताओं ने जोर आजमाइश लगानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी आज कटिहार के डुमरिया में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां उन्होंने एक बार फिर से लालू परिवार पर जमकर हमला बोला।
लालू यादव बहुत बच्चा पैदा कर लिए: नीतीश कुमार
कटिहार के डुमरिया में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने बहुत बच्चे पैदा कर दिए, इतना नहीं करना चाहिए। इन सब बातों का ध्यान रखना चाहिए था।
पति-पत्नी की सरकार ने 15 साल में बिहार को गर्त में धकेला: नीतीश कुमार
नीतीश कुमार ने कहा कि पति-पत्नी की सरकार ने 15 साल में बिहार को गर्त में धकेला। मुसलमान को भी कुछ नहीं दिया। भाजपा के साथ हमारा रिश्ता 1995 से ही है। 10 लाख नौकरी 2020 में शुरू सात निश्चय 2 का हिस्सा है। तेजस्वी यादव हमारे ही काम का क्रेडिट ले रहे। हर जगह झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं।
नीतीश कुमार ने बेटों के बाद बेटियों को लिया निशाने पर
नीतीश कुमार ने कहा कि पहले अपने दो बेटों को लालू ने राजनीति में आगे बढ़ाने का काम किया। अब दो बेटियों को राजनीति में आगे लाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजद ने मुसलमानों के लिए कुछ नहीं किया। मुसलमानों का वोट लेने के लिए ठगने का काम जरूर किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार मिलकर काम कर रही है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर केंद्र में सरकार बनाने के लिए लोग एनडीए प्रत्याशी को जिताने का काम करें।
कटिहार में कब होगा चुनाव
कटिहार में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होने वाला है। इस सीट से कांग्रेस के तारिक अनवर तो जेडीयू के दुलाल चंद्र गोस्वामी मैदान में हैं।
-एजेंसी
- करवा चौथ की रात मथुरा में हाईवोल्टेज फैमली ड्रामा: प्रेमी के कमरे में पत्नी को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, देवरानी-जेठानी में चले लात-घूंसे - October 30, 2026
- जालौन के खेत में चल रही थी ड्रग्स की सीक्रेट लैब: डीआरआई और एटीएस के छापे में 5 करोड़ की मेफेड्रोन बरामद - October 30, 2026
- Gayatri Parivaar: 31 अक्टूबर से दिल्ली में जन्मशताब्दी महोत्सव, डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने बताई रूपरेखा - October 30, 2026