यूपी की हॉटसीट अमेठी (लोकसभा चुनाव 2024) पर सबकी नजर है। अभी तक कांग्रेस तय नहीं कर पाई है कि यहां से पूर्व सांसद राहुल गांधी दोबारा चुनाव लड़ेंगे या नहीं। अमेठी से उम्मीदवार के सवाल पर खुद राहुल गांधी स्पष्ट जवाब देने से बच रहे हैं। इस बीच, यहां से कांग्रेस को तगड़ा झटका लग गया है।
राहुल गांधी का चुनाव प्रचार संभालने वाले कांग्रेस नेता विकास अग्रहरि ने अब बीजेपी का दामन थाम लिया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। बीजेपी जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा भी इस मौके पर उपस्थित रहे।
विकास अग्रहरि को एक दिन पहले बुधवार को ही कांग्रेस ने सोशल मीडिया विभाग का प्रदेश सह समन्वयक बनाया था। जगदीशपुर के रहने वाले विकास अग्रहरि को राहुल गांधी का करीबी बताया जा रहा है। इससे पहले 11 अप्रैल को भी बड़ी संख्या में दूसरे दलों के नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हए थे।
बीजेपी सांसद स्मृति इरानी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में अमेठी विधानसभा के 54 ग्राम प्रधान, पूर्व ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा में शामिल हुए।
रॉबर्ट वाड्रा ने जताई है चुनाव लड़ने की इच्छा
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने कहा था कि देश भर के लोगों के फोन उनके पास आ रहे हैं। समर्थक चाहते हैं कि वे अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ें पर अंतिम फैसला कांग्रेस नेतृत्व को करना है।
इस बीच कई कांग्रेस नेताओं ने दावा किया है कि राहुल गांधी वायनाड में चुनाव होने के बाद अमेठी में नामांकन भरने आएंगे। इसके अलावा रायबरेली से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकती हैं।
-एजेंसी
- सरदार पटेल जयंती पर सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार: बोले- ‘सजातीय तुष्टीकरण’ करने वाले न करें जातिवाद की बात - October 31, 2026
- ’सांप्रदायिक ताकतें खत्म होंगी तभी जिंदा रहेगा लोकतंत्र’: अखिलेश यादव ने सरदार पटेल जयंती पर संघ पर लगे बैन को किया याद - October 31, 2026
- आगरा में फ्री में शराब न देने पर सेल्समैन से अभद्रता, ठेके के काउंटर पर लात मारकर तोड़फोड़ का आरोप - October 31, 2026