लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए प्रचार अभियान आज शाम 5 बजे थम जाएगा. पहले चरण में 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान होना है. तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर पहले चरण में मतदान होने जा रहा है.
उत्तर प्रदेश की आठ, उत्तराखंड की पांच और पश्चिम बंगाल की तीन लोकसभा सीटों पर पहले चरण में वोटिंग होगी.
राजस्थान की 12 सीटों पर पहले चरण में वोटिंग होने जा रही है. पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश की दो और असम की पांच लोकसभा सीटों पर मतदान होने जा रहा है.
बिहार की चार, छत्तीसगढ़ की एक, मध्य प्रदेश की छह, महाराष्ट्र की पांच और मणिपुर की दो लोकसभा सीटों पर पहले चरण में वोटिंग होगी.
मेघालय की दो, मिज़ोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, जम्मू कश्मीर, लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार और पुडुचेरी की एक-एक सीट पर पहले चरण में वोट डाले जाएंगे.
-एजेंसी
- डॉ. चिन्मय पंड्या का आह्वान: राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना जरूरी - October 13, 2026
- आगरा नगर निगम में ई-टेंडर घोटाले की सुगबुगाहट: 100 से 200 करोड़ रुपये की अनियमितता की आशंका, एसआईटी जांच की मांग - October 13, 2026
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित: 5 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं - October 12, 2026