इस साल भीषण गर्मी पड़ने के अनुमान को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हीटवेव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की. साथ ही केंद्र, राज्य और जिला स्तर पर सरकारों से मिल कर काम करने की अपील की.
एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि पीएम मोदी ने बैठक की अध्यक्षता की, जहां उन्हें अप्रैल-जून के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में बहुत गर्मी पड़ने की आशंका के बारे में जानकारी दी गई.
इस बैठक में आवश्यक दवाओं, आइस पैक, ओआरएस और पीने के पानी की उपलब्धता की तैयारियों की समीक्षा की गई.
सरकारी बयान में कहा गया- “साल 2024 में उम्मीद से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है, इस साल ही देश में लोकसभा चुनाव होना है. हालात को देखते हुए ये लगा कि स्वास्थ मंत्रालय और राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की एडवाइज़री को क्षेत्रीय भाषाओं में ट्रांसलेट करना चाहिए ताकि इसे व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाया जा सके.”
पीएम मोदी ने सरकारी अप्रोच पर ज़ोर दिया और कहा कि सभी मंत्रालयों के साथ-साथ केंद्र, राज्य और ज़िला स्तर पर सरकार को ज़रूरी तालमेल के साथ काम करना होगा.
-एजेंसी
- जाम के झाम से परेशान आगरा का रावतपाड़ा बाजार, रेंग रेंग कर आंगे बढ़ रहे पैदल राहगीर - October 31, 2026
- संजय प्लेस में पार्किंग बनी ‘ओपन बार’ की खबर का बड़ा असर: एक्शन में आई आगरा पुलिस, शराबियों पर सख्ती से व्यापारियों में खुशी - October 31, 2026
- ताजनगरी में ‘अमृतम् परिवार’ का भव्य दीपावली उत्सव: गरबा-डांडिया की धुनों पर थिरके कदम, आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमान - October 31, 2026