कनाडा के वैंकूवर में 24 साल के भारतीय छात्र चिराग अंतिल की मौत हो गई। वैंकूवर पुलिस ने बताया कि चिराग के पड़ोसियों ने गोलियां चलने की आवाज सुनी थी। इसके बाद पुलिस को उसकी कार से शव बरामद हुआ।
फिलहाल इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। चिराग का परिवार हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। उसके परिजन शव लाने के इंतजाम में जुटे हैं। उन्होंने कनाडा की सरकार से चिराग के शव को भारत भेजने के लिए मदद की अपील की है।
2022 में कनाडा गया था चिराग
चिराग 2 साल पहले सितंबर 2022 में पढ़ाई के लिए कनाडा गया था। उसने हाल ही में कनाडा की एक यूनिवर्सिटी से MBA पूरा किया था। इसके बाद उसे वर्क परमिट मिला था। चिराग के रूममेट ने उसके परिजनों को बेटे की मौत की जानकारी दी।
रूममेट ने बताया, “चिराग अपनी 14 घंटे की शिफ्ट पूरी करने के बाद ऑफिस से घर पहुंचा था। इसके बाद उसने खाना खाया और घूमने के लिए बाहर निकला। वो जैसे ही अपनी कार में बैठा, किसी ने उसे गोली मार दी। हमें नहीं पता कि यह किसने और क्यों किया।”
NSUI बोली, विदेश मंत्रालय मामले की जांच पर नजर रखे
कांग्रेस के छात्र विंग NSUI के चीफ वरुण चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके विदेश मंत्रालय से चिराग के परिवार के लिए मदद की अपील की है। वरुण ने लिखा- हम विदेश मंत्रालय से जांच पर नजर रखने और चिराग के परिजनों की मदद की अपील करते हैं। भारतीय छात्र चिराग को न्याय जरूर मिलना चाहिए।
चिराग के भाई रोमित ने कनाडा की सिटी न्यूज़ को बताया कि चिराग बहुत ही खुशमिजाज व्यक्ति था। उसके सबसे अच्छे संबंध थे। घटना से कुछ समय पहले ही उसकी परिजनों से बात हुई थी। वह बेहद शांत था और किसी से झगड़ा नहीं करता था।
-एजेंसी
- आगरा में कोली गर्जना महासंघ का प्रथम स्थापना दिवस: केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने समाज को एकता और शिक्षा का दिया संदेश - July 6, 2026
- ’ग्रीन आगरा–स्वस्थ आगरा’ का संकल्प: महापौर हेमलता दिवाकर ने अंकोल का पौधा रोपित कर शुरू किया वृक्षारोपण महाभियान - July 6, 2026
- आगरा के सर्व ओमेक्स मॉल में हुड़दंग: कार सवार नाबालिगों ने पार्किंग में फोड़े पटाखे, मची अफरा तफरी - July 6, 2026