बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नौ प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी की है. इसमें गोरखपुर, आजमगढ़, बस्ती सहित कुल नौ सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है.
आजमगढ़ से राज्य के पूर्व प्रमुख भीम राजभर, घोसी से बालकृष्ण चौहान और गोरखपुर जावेद सिमनानी को टिकट दिया गया है.
बसपा ने एटा लोकसभा सीट से मो. इरफान, धौरहरा से श्याम किशोर अवस्थी, फैजाबाद से सच्चिदानंद पांडेय, बस्ती से दयाशंकर मिश्रा, चंदौली से सत्येंद्र कुमार मौर्य और रॉबर्टगंज से धनेश्वर गौतम को उम्मीदवार बनाया है.
बसपा ने अब तक 45 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है.
इस लोकसभा चुनाव में मायावती की पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है. वह ना तो भारतीय जनता पार्टी के एनडीए गठबंधन का हिस्सा हैं ना ही विपक्ष के इंडिया अलायंस का हिस्सा हैं.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में नकली घी का बड़ा भंडाफोड़: नामी ब्रांडों के नाम पर 10 साल से चल रहा था कारोबार, एक गिरफ्तार - June 26, 2026
- आगरा में बिजनेस पार्टनरशिप के नाम पर लाखों की ठगी: खाटू श्याम में गेस्ट हाउस का झांसा देकर वसूले 22 लाख, मुकदमा दर्ज - June 26, 2026
- आगरा में PNB बैंक की भदरौली शाखा पर सीबीआई का छापा: सोलर पैनल लोन घोटाले की जांच शुरू, मचा हड़कंप - June 26, 2026