हरियाणा के महेंद्रगढ़ ज़िले में एक स्कूल बस पलटने से पांच बच्चों की मौत हो गई और कई बच्चे घायल हुए हैं. समाचार एजेंसी एएनआई से निहाल हॉस्पिटल के डॉक्टर रवि कौशिक ने कहा, ‘ये नौ बजे के आस-पास की घटना है. हमारे पास 20 बच्चे आए थे, जिसमें से चार बच्चों की जान हॉस्पिटल लाने से पहले ही जा चुकी थी. एक बच्चे को वेंटिलेटर पर रखा गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई. 15 बच्चे घायल हैं.’
डॉक्टर रवि कौशिक ने आगे कहा, ‘हम 15 बच्चों की जान बचाने में कामयाब रहे हैं. 15 बच्चों की हालत अब काफी ठीक है. कुछ बच्चों को बेहतर इलाज के लिए रेफर भी किया गया है.’
रिपोर्ट्स के मुताबिक़ ये बस महेंद्रगढ़ ज़िले में कनिना गाँव के पास दुर्घटना का शिकार हुई. बस जीआरएल स्कूल की थी और बच्चों को उनके घर से लेकर जा रही थी.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- पीएम मोदी का वीडियो हुआ ब्लॉक ! सरकार ने मेटा के अधिकारियों को किया तलब, कंपनी ने दी सफाई - July 28, 2026
- पूर्व मंत्री और भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंत्री नानकदीन भुर्जी की 7वीं मंजिल से गिरकर मौत, जांच में जुटी पुलिस - July 28, 2026
- विभाजन की त्रासदी पर बनी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का भावुक ट्रेलर रिलीज, सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी की दमदार वापसी, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक - July 28, 2026