आगरा: पत्नी को सूट पहनना पसंद है लेकिन पति चाहता है कि वह साड़ी पहने। विवाहिता की सास भी चाहती है की बहू घर में साड़ी पहन कर रहे लेकिन बहू ने पति और सास की बात नहीं मानी और सूट पहन लिया। बस इसी बात को लेकर घर में महाभारत हो गई। विवाहिता की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। बदहवास अवस्था में विवाहिता को आगरा की जिला अस्पताल इलाज और मेडिकल के लिए लाया गया था।
विवाहिता का आरोप है कि पति और सास ने उसके साथ मारपीट की है। वह चाहते हैं कि मैं साड़ी पहन कर रहा हूं जबकि मुझे सूट पसंद है। साड़ी मुझसे संभलती नहीं है। साड़ी पहनकर घर के कामकाज भी नहीं होते हैं। इसीलिए वह साड़ी पहनना नहीं चाहती है। यह बात पति और सास को रास नहीं आ रही है इसीलिए आए दिन उसके साथ मारपीट कर दी जाती है।
पूरा मामला ताजगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। मंगलवार दोपहर के बाद एक विवाहिता को बदहवास अवस्था में आगरा के जिला अस्पताल इलाज और मेडिकल के लिए लाया गया था। जब विवाहिता के परिजनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि पति और उसकी सास ने मारपीट की है। आये दिन ससुराल में बेटी के साथ यही हाल होता है। पीड़िता की माँ ने बताया कि उसकी शादी 2017 में थाना ताजगंज क्षेत्र के बगदा में की थी। दामाद जनसेवा केंद्र चलाता है। शादी को 7 साल बीत गए और दो बच्चे भी हो गए लेकिन बेटी के साथ आज भी छोटी छोटी बातों पर मारपीट की जाती है। बेटी सूट पहनना चाहती है। इस पर भी ससुराल के लोगों को आपत्ति है।
पीड़िता सुप्रिया ने बताया कि उसकी शादी को लगभग 7 साल बीत गए है। जब उसकी शादी तय हुई थी तो उसने पति को बोल दिया था कि वो साड़ी नहीं बल्कि सूट पहनेगी लेकिन शादी के बाद उससे साड़ी पहनने के लिए फोर्स किया गया। साड़ी उसे पहनना नहीं आता और पहन लेती हूं तो उसके बाद उससे घरेलू काम नहीं होता। कई बार इस बात पर झगड़े हुए तो उसने पति व सास को अपनी समस्या बताई और समझाया लेकिन वो अपनी बात पर ही अड़िग है।
सोमवार की शाम को भी साड़ी न पहनने पर सास से कहासुनी हुई और फिर पति ने उसके साथ मारपीट की। इसमें सास ने भी पूरा साथ दिया और उसके साथ मारपीट की। घरवालों को फोन न कर सकू इसलिए फोन छीन लिया। जैसे तैसे माँ को घटना बताई और वो उसे लेकर आये है। फिलहाल उसने पति व सास के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
- जाम के झाम से परेशान आगरा का रावतपाड़ा बाजार, रेंग रेंग कर आंगे बढ़ रहे पैदल राहगीर - October 31, 2026
- संजय प्लेस में पार्किंग बनी ‘ओपन बार’ की खबर का बड़ा असर: एक्शन में आई आगरा पुलिस, शराबियों पर सख्ती से व्यापारियों में खुशी - October 31, 2026
- ताजनगरी में ‘अमृतम् परिवार’ का भव्य दीपावली उत्सव: गरबा-डांडिया की धुनों पर थिरके कदम, आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमान - October 31, 2026