क्या सीमा हैदर और सचिन में हुई है मारपीट? जख्मी हालत का वीडियो वायरल होने पर वकील ने बताई सच्चाई

REGIONAL

Seema Haider: सीमा हैदर और सचिन में मारपीट, चेहरे, मुंह और हाथ पर आई चोटें, वायरल वीडियो पर वकील ने बताई ये सच्चाई

सोशल मीडिया में सीमा हैदर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है इस वायरल वीडियो में सीमा हैदर अपने  जख्मों को दिखाती नजर आ रही है। उनकी आंख, मुंह और होंठ व हाथ पर बुरी तरह से चोट लगी हुई है। वायरल वीडियो में सीमा और सचिन के साथ मारपीट का दावा किया जा रहा है। सीमा वीडियो में अपनी चोटे दिखा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वीडियो सचिन और सीमा के साथ हुई मारपीट का है। वहीं सीमा के वकील ए पी सिंह वायरल वीडियो पर बयान जारी किया है।

उन्होंने पाकिस्तानी यूट्यबर पर सीमा हैदर का फेक वीडियो बना कर वायरल करने का आरोप लगाया है। एपी सिंह ने पाकिस्तान में एआई के जरिये सीमा हैदर का वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप लगाया है।

वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि सीमा और सचिन आराम से रह रहे है। आपको बता दें पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर और यूपी के रहने वाले सचिन की पबीजी गेम खेलते हुए प्यार हो गया था। करीब एक साल पहले सीमा पाकिस्तान से नेपाल होते हुए भारतीय सीमा में दाखिल हुई थी। इसके बाद से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

-एजेंसी

Dr. Bhanu Pratap Singh