लोकसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने बिना अरविंद केजरीवाल के पहली बार चुनावी कैंपेन लॉन्च कर दिया है। पार्टी की ओर से एक पोस्टर जारी किया गया है। पोस्टर पर ‘जेल का जवाब वोट से’ का नारा दिया गया है। इस कैंपेन को आप संजय सिंह और पार्टी संगठन महामंत्री संदीप पाठक और प्रदेश संयोजक गोपाल राय और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने लॉन्च किया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आप नेता संदीप पाठक ने कहा कि आज अरविंद केजरीवाल जेल में हैं लेकिन उन्होंने अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाई है। अब जिम्मेदारी हम पर है। दिल्ली के दो करोड़ लोगों पर है। जिनके लिए अरविंद केजरीवाल ने सब कुछ दांव पर लगा दिया है, चाहे वह मंत्री हों या सरकार।
लेकिन दिल्ली के लोगों के लिए अपना संघर्ष कभी नहीं रोका। दिल्ली में शुरू हुई ईमानदार राजनीति को खत्म करने की साजिशें चल रही हैं। लेकिन अगर दिल्ली ने ऐसी राजनीति को जन्म दिया है, तो इसकी रक्षा करना दिल्ली की जिम्मेदारी है। पूरी दुनिया हमारी ओर देख रही है और हमें अपनी जिम्मेदारियां निभानी होंगी।
-एजेंसी
- ताज से आगे की सोच: ‘आगरा बियॉन्ड ताज’ में विशेषज्ञों ने खींचा भविष्य का खाका, अध्यात्म और विरासत का होगा संगम - February 24, 2026
- Agra News: हाथियों की सेहत संवारेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ, वाइल्डलाइफ एसओएस की पांच दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप शुरू - February 24, 2026
- शंकराचार्य का ‘फोटो’ धमाका: IPS अजय पाल और आशुतोष की केक काटते तस्वीर दिखाई, महाराज बोले- AI जनरेटेड है - February 24, 2026