बुजुर्ग विभूतियों को उनके घर जाकर सम्मान की श्रृंखला शुरू की
बीडी जैन गर्ल्स कॉलेज के संस्थापक मालचंद जैन का सम्मान
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. अशक्त और अनेकानेक लोगों की नजरों से ओझल विभूतियों को लीडर्स आगरा द्वारा उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया जाएगा। इसी अभियान के तहत आज बुजुर्ग शख्सियतों की चरण वंदना कर अभिनन्दन करने रविवार को लीडर्स आगरा के पदाधिकारी निकल पड़े। प्रथम अभिनंदन शिक्षाविद एवं समाजसेवी मालचंद जैन का उनके बीडी जैन गर्ल्स डिग्री कालेज परिसर स्थित आवास पर जा कर किया। उन्हें इलायची की माला, दुपट्टा, शॉल ओढ़ा कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
93 वर्षीय मालचंद जैन ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी सहित अनेक नेताओं से जुड़े पुराने संस्मरण सुनाए। शिक्षा जगत के बारे में भी चर्चा की। लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन ने कहा कि मालचंद जैन, बीडी जैन शिक्षण संस्थान के संस्थापकों में से एक हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद भी वहां अपना मार्गदर्शन देते हैं। सांसद स्व. सेठ अचल सिंह और सांसद स्व. निहाल सिंह जैन के सलाहकार रहे। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी भी इनकी वक्तृता से प्रभावित थे। जब भी आगरा में जन सभा होती थीं, तब सबसे पहले मालचंद जैन का भाषण होता था। जैन ग्रंथों भी मालचंद जैन का विशेष अध्ययन किया है।
मुख्य अतिथि प्रमुख निर्यातक रोहित गोयल थे। समिति के संरक्षक आदर्श नंदन गुप्ता, महामंत्री सुनील जैन, कोषाध्यक्ष राहुल जैन, डॉ. अशोक कुशवाहा, संरक्षक स्वीटी चौहान, उपाध्यक्ष अंजली गुप्ता, मधु जैन, राजू सविता ने मालचंद जैन जी का सम्मान किया।
मालचंद जी के परिजनों में महेंद्र जैन व सोनिया जैन, वीरेंद्र जैन व प्रीति जैन, निखिल कुमार जैन, अंजू जैन आदि ने मौजूद रहकर ऐसे अनूठे कार्यक्रम की प्रशंसा की। उन्होंने आशा की कि मालचंद जैन की सेवाओं से युवा वर्ग भी प्रेरणा लेगा।
- आगरा: पद्मावती पुरवाल समाज के परिचय सम्मेलन में दिखा अद्भुत उत्साह, देशभर से जुटे सैकड़ों विवाह योग्य युवक-युवती - June 21, 2026
- आगरा में भक्ति का अनूठा संगम: दिगम्बर जैन परिषद के महोत्सव में गूंजा ‘गणधर वलय विधान’, धर्ममयी हुआ वातावरण - June 21, 2026
- योगमय हुआ ताजमहल का शहर आगरा: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एकलव्य स्टेडियम में हजारों ने किया योगाभ्यास - June 21, 2026